
हाइलाइट्स
CM बसवराज बोम्मई के पिता एसआर बोम्मई भी रहे चुके हैं प्रदेश के सीएम
परंपरागत सीट में शुमार बसवराज बोम्मई की शिगगांव विधानसभा सीट
इस सीट से CM बोम्मई लगा चुके जीत की हैट्रिक, 2008, 2013 और 2018 के चुनाव
LIVE Shiggaon Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा (Karnataka Assembly Election 2023) की हावेरी जिला अंतर्गत शिगगांव विधानसभा सीट (Shiggaon Assembly) सबसे हॉट और खास मानी जा रही है. इस सीट पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) चौथी बार चुनावी समर में उतरे हैं. इस सीट पर उनका सीधा मुकाबला कांग्रेस के पठान यासिर अहमद खान (Pathan Yasir Ahmed Khan) और जेडीएस के शशिधर चन्नबसप्पा यलीगर (Sashidhar Channabasappa Yaligar) के बीच रहा है. कांंग्रेस के पठान को दूसरे नंबर पर धकेलते हुए जीत दर्ज की है.
बताते चलें कि बसवराज बोम्बई भाजपा (BJP) के टिकट पर लगातार चौथी बार चुनाव लड़ रहे हैं. सीएम बसवराज बोम्मई 2008 से लगातार 3 चुनाव जीतकर हैट्रिक लगा चुके हैं. इस बार सीएम बसवराज बोम्मई ने यहां से चौका लगाया है. और उनका सीधा मुकाबला कांग्रेस के पठान यासिर अहमद खान से ही रहा है.
सीएम बसवराज बोम्मई ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत जनता दल (सेक्युलर) से की थी. इसके बाद वह फरवरी 2008 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए थे. वहीं, 28 जुलाई 2021 को उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली जिसको ‘गेटवे टू द साउथ’ भी कहा जाता है. उनके पिता एस.आर बोम्मई (S. R. Bommai) भी कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. बसवराज बोम्मई को बी एस येदियुरप्पा (B S Yeddyurappa) के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद विधायक दल का नेता चुना गया. वे लिंगायत समुदाय (Lingayat community) के कद्दावर नेता भी माने जाते हैं.
इस बीच देखा जाए तो कर्नाटक में 17 फीसदी आबादी लिंगायत समुदाय की है जोकि राजनीतिक उलटफेर में अपना काफी वर्चस्व रखती है. राज्य की करीब 30 फीसदी सीटों पर लिंगायत समुदाय अपनी निर्णायक भूमिका निभाता है.
बसवराज बोम्मई शिगगांव से लगातार 2008, 2013 और 2018 के विधानसभा चुनाव जीतते आ रहे हैं. उन्होंने पिछला 2018 का चुनाव कांग्रेस के सय्यद अज़ीपीर एस खादरी को 9,265 वोटों के अंतराल से मात देकर जीता था. बोम्मई 1998 से लेकर 2008 तक एमएलसी भी रहे हैं. साल 2008 में उन्होंने अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ा था और पहली बार विधायक निर्वाचित हुए थे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Assembly election, Karnataka Assembly Election 2023, Karnataka Assembly Elections
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 08:08 IST








