‘राम मंदिर अब बनने लगा है..’ लैटेस्ट PHOTOS में देखें कितने प्रतिशत पूरा हो गया है निर्माण

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सर्वेश श्रीवास्तव/ अयोध्या. आपने भजन सुना होगा "मंदिर अब बनने लगा है भगवा रंग चढ़ने लगा है…" श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने भी मंदिर निर्माण की तस्वीर जारी करते हुए स्लोगन दिया कि मंदिर अब बनने लगा है. करोड़ों भक्तों की आस्था के केंद्र राम मंदिर में आराध्य 2024 में अपनी जन्मस्थली पर विराजमान होंगे. भगवान रामलला के मंदिर की आकर्षक तस्वीरें समय-समय पर राम मंदिर ट्रस्ट साझा करता है.

भगवान राम की जन्म स्थली पर लहराते भगवा ध्वज के नीचे आकार लेता राम मंदिर करोड़ों राम भक्तों के लिए सपनों का मंदिर है. मंदिर निर्माण की प्रगति राम भक्तों से साझा करने के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट समय-समय पर मंदिर निर्माण, कलाकृति और निर्माण स्तर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करता है. आस्था और श्रद्धा का अनूठा संगम राम नगरी में है और जब भगवान राम का मंदिर लगभग 90% पूरा हो चुका है. ऐसे में श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ रही है. तस्वीरें जो साझा होती हैं, उससे राम भक्तों के मन में आराध्य के मंदिर निर्माण को देखने की लालसा भी होती है. यही वजह है कि प्रतिदिन हजारों की संख्या में राम भक्त दर्शन पूजन कर करने अयोध्या पहुंच रहे हैं. राम मंदिर में खूबसूरती के साथ मजबूती को प्राथमिकता दी गई है. आगामी 1000 वर्षों तक भगवान राम का मंदिर ऐसे ही बना रहेगा. मंदिर निर्माण में वैज्ञानिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है. सरयू की जलधारा से मंदिर को नुकसान न हो, इसके लिए मंदिर के चारों तरफ रिटेनिंग वॉल बनाई गई है. आपको यह भी बताएं कि संपूर्ण मंदिर को राजस्थान के बंसी पहाड़पुर के पत्थरों से बनाया जा रहा है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे