
नरेश पारीक/चूरू : चूरू में अब तापमान आंख दिखाने लगा है, पिछले दो दिनों में अधिकतम तापमान में करीब 5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, मौसम विशेषज्ञों की माने तो आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है, सुबह सूर्योदय के बाद से ही तपीस तेज हो गई दोपहर बाद गर्म हवाओं के चलते लोग घरों में कैद हो गए, शाम तक लोगों को राहत नहीं मिल पाई, गर्मी से बचने के लिए लोग घरों से बाहर न निकले.
मौसम विशेषज्ञों की माने तो गुरुवार को अधिकतम तापमान 43.2दर्ज किया गया वहीं शुक्रवार को तापमान ने छलांग लगाई और अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री दर्ज किया गया है, गर्मी के चलते हैं आमजन ही नहीं पशु-पक्षी भी बेहाल नजर आए दोपहर को शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा, जूस की दुकानों पर राहगीर गला तर करते हुए नजर आए.
कूलर पंखे हुए फेल
बढ़ते तापमान के चलते हैं अस्पताल में आउटडोर भी बढ़ने लगा है इन दिनों अस्पताल में उल्टी दस्त जी मिचलाने सिर दर्द के मरीज बढ़ रहे हैं. चिकित्सकों ने दोपहर में घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है. चिकित्सकों ने दोपहर के समय बच्चों को घर से बाहर नहीं निकालने की नसीहत दी है और तो और अब कूलर पंखे भी गर्मी से राहत नहीं दिला पा रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 12:53 IST








