
हाइलाइट्स
कर्नाटक कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं डीके शिवकुमार
कांग्रेस के टिकट पर 2008 से चुनाव जीतते आ रहे हैं शिवकुमार
कांग्रेस और जनता दल के साथ रहता है कड़ा मुकाबला
LIVE Kanakapura Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा (Karnataka Assembly Election 2023) की कनकपुरा सीट पर कांग्रेस की साख टिकी हुई है. इस सीट से कांग्रेस के कद्दावर नेता और प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार (D.K.Shivakumar) फिर से चुनावी मैदान में जीत दर्ज की है. शिवकुमार ने इस सीट से जीत का चौका लगाया है. इस बार डीके कांग्रेस के टिकट पर चौथी बार कनपुरा सीट (Kanakapura) से चुनाव लड़ रहे हैं. पार्टी के प्रदेश चीफ होने के नाते भी कनकपुरा सीट काफी खास बन गई थी. इस सीट पर उनका सीधा मुकाबला भाजपा के आर अशोक और जेडीएस के बी नागाराजू (B NAGARAJU) के साथ रहा.
2018 के चुनावों में कांग्रेस के डीके शिवकुमार को 127,552 (69%) वोट हासिल हुए थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे जेडीएस के नारायण गौड़ा को मात्र 47,643 मत ही प्राप्त हुए थे. दोनों के बीच जीत हार का बड़ा अंतराल 79,909 मतों का रिकॉर्ड किया गया था. जबकि इस चुनाव में भाजपा की नंदिनी गौड़ा को मात्र 6,273 वोट ही मिले थे. साल 2008 और 2013 में भी दूसरे नंबर पर जेडीएस प्रत्याशी रहे थे. इससे पहले 1985, 1989, 1994, 1999, और 2004 के 5 चुनाव जनता दल के पीजीआर सिंधिया (P. G. R. Sindhia) ने जीते थे. वहीं, 1967, 1972 और 1978 के तीन चुनाव कांग्रेस ने जीते थे.
कर्नाटक के रामनगरा जिला अंतर्गत कनकपुरा सीट पर कांग्रेस ने कद्दावर नेता डीके शिवकुमार को चुनावी समर में उतारा है. वहीं, भाजपा ने आर अशोक, जेडीएस ने बी नागाराजू (B NAGARAJU), आम आदमी पार्टी ने पुत्तराजू गौड़ा पर विश्वास जताया है. इस सीट पर मुकाबला बेहद ही दिलचस्प होने जा रहा है.
कर्नाटक में कुल वोटर्स की संख्या 5.24 करोड़ से ज्यादा
कर्नाटक में वोटरों की संख्या की बात करें तो इस बार कुल 5,24,11,557 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे. इनमें पुरूष मतदाता 2,63,32,445 और महिला मतदाता 2,60,26,752 हैं. वहीं थर्ड जेंडर की संख्या 4,751, सर्विस वोटर 47,609, पहली बार वोट करने वाले 9,58,806 मतदाता, और 80 की उम्र पार कर चुके कुल 12,15,142 मतदाता हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Assembly election, Karnataka Assembly Election 2023, Karnataka Assembly Elections
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 08:42 IST








