JNV Admission 2023: देश के सबसे अच्छे स्कूल में एडमिशन लेने का मौका! CBSE Result में भी रहा जलवा, पढ़ें पूरी डिटेल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


JNV Admission 2023: नवोदय विद्यालय (Navodaya Vidyalaya) देश के सबसे अच्छे बोर्डिंग स्कूलों में से एक है. यहां बच्चों का एडमिशन एंट्रेंस एग्जाम के जरिए मिलता है. इस स्कूल में एडमिशन मिलने के बाद यहां के सारे खर्च भारत सरकार उठाती है. नवोदय विद्यालय (Navodaya Vidyalaya) CBSE के कैरिकुलम के अनुसार पढ़ाई होती है. इस बार CBSE के 10वीं, 12वीं के रिजल्ट भी इस स्कूल का परफॉर्मेंस काफी बढ़िया रहा है. इस स्कूल में बच्चों का एडमिशन दो लेवल यानी एक कक्षा 6वीं और दूसरा कक्षा 11वीं में होता है. अगर आप भी अपने बच्चों का एडमिशन यहां कराना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको फॉर्म भरना होगा.

नवोदय विद्यालय (Navodaya Vidyalaya) में एडमिशन के लिए नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने JNV Class 11 Admission 2023 लेटरल एंट्री के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है. वे सभी उम्मीदवार जो 11वीं कक्षा में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे चयन परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए NVS की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://navodaya.gov.in/nvs/en/Home1 पर क्लिक करके भी आवेदन कर सकते हैं.

चयन परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई, 2023 तक है. करेक्शन विंडो 1 जून को खुलेगी और 2 जून, 2023 को बंद होगी. परीक्षा 22 जुलाई, 2023 को सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी. जिन उम्मीदवारों ने शैक्षणिक सेशन 2022-23/2022 के दौरान जिले के सरकारी या सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूलों से कक्षा 10वीं की पढ़ाई की है, जहां JNV काम कर रहा है, वे आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक उम्मीदवार का जन्म 1 जून 2006 से 31 जुलाई 2008 के बीच होना चाहिए.

JNV Admission 2023 ऐसे करें आवेदन
NVS की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं.
होम पेज पर उपलब्ध JNV Class 11 Admission 2023 लिंक पर क्लिक करें.
एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करना होगा.
पंजीकरण हो जाने के बाद आवेदन फॉर्म भरें.
आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें.
पृष्ठ को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

ये भी पढ़ें…
इन राज्यों का बोर्ड रिजल्ट जल्द हो सकता है जारी, यहां देखें पूरी डिटेल
ICSE और ISC का रिजल्ट आज जारी होगा या नहीं! पढ़ें यहां लेटेस्ट अपडेट्स

Tags: Admission

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे