
अंकित कुमार सिंह/सीवान. रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. सीवान के जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र में रोजगार शिविर का आयोजन होने वाला है. रोजगार मेला के जरिए बेरोजगार युवाओं को जॉब मुहैया कराया जाएगा. इसको लेकर 17 और 18 मई 2023 को शिविर लगाया जाएगा. इस शिविर में कुल 1450 युवाओं को रोजगार मुहैया कराए जाने का लक्ष्य निर्धारित है. इसके लिए तैयारी चल रही है.
डीएम के निर्देश के बार जिले में चलाए जा रहे सभी तरह के कौशल विकाश योजना, कुशल युवा कार्यक्रम, डोमेन स्किलिंग, औधोगिक प्रशिक्षण केंद्र एवं 10वीं व 12वीं पास युवक-युवतियों को रोजगार मुहैया कराया जाना है. रोजगार सुनिश्चित करने के लिए बिहार स्किल डेवलपमेंट मिशन, श्रम संसाधन विभाग प्लेसमेंट टीम, जिला नियोजन पदाधिकारी, जिला कौशल प्रबंधक, जिला कौशल विशेषज्ञ के संयुक्त प्रयास से 17 और 18 मई को जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र में प्रातः 9 बजे से रोजगार शिविर का आयोजन किया जायेगा. जिसमें कुल 1450 रिक्तिया पंजीकृत की गई है.
इन कागजातों की पड़ेगी जरूरत
रोजगार मेला में भाग लेने वाले युवाओं को जरूरी कागजात साथ रखना होगा. युवाओं को जरुरी दस्तावेज की फोटोकॉपी जैसे आधार कार्ड, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, पैन कार्ड, ऐकेडमिक प्रमाण पत्र साथ लाना होगा. वहीं इसमें कुशल युवा कार्यक्रम के उत्तीर्ण बच्चों को विशेष प्राथिमिकता दी जाएगी.
मेले में कई बड़ी कंपनियां
रोजगार मेला में चयनित यवुाओं को 15,400 से 20 हजार तक वेतन दिया जाएगा. वहीं इसमें कॉन्टिनेंटल इंडियन प्राइवेट लिमिटेड, फिएम इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, पॉलीमेडिक्योर लिमिटेड, कृष्णा मारुति लिमिटेड, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड,अतुल ऑटो लिमिटेड, डिक्सन टेक्नोलॉजी लिमिटेड कम्पनियां शामिल हो रही है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Job, Siwan news
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 11:12 IST








