Mother’s Day: चप्पल, झाड़ू, थप्पड़… इस शाॅप पर हैं मां को सरप्राइज कर देने वाले और भी केक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पीयूष शर्मा/ मुरादाबाद. 14 मई को पूरी दुनिया में मदर्स डे बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. मदर्स डे पर कुछ लोग अपनी मां के साथ टाइम व्यतीत करते हैं, तो वहीं कुछ लोग तीर्थ यात्रा सहित आदि जगह घूमने जाते हैं. जिन लोगों के सिर से मां का साया उठ गया है, अनाथ आश्रम या विधवा आश्रम में जाकर महिलाओं को भोजन कराते हैं. मुरादाबाद में इस बार मदर्स डे को खास बनाने के लिए दो भाइयों ने मिलकर केक की दुकान खोली है. मदर्स डे को लेकर स्पेशल केक की वैरायटी यहां चर्चा में है.

दोनों ने मेन्यू में लिखा है चप्पल केक, थप्पड़ केक, झाड़ू केक, डंडा केक, वाईपर केक, पूरी दुनिया की सबसे प्यारी मां के लिए केक, ‘पहला प्यार मां’ केक, ‘मां में ही दुनिया’ केक, ‘पापा की असली बॉस’ केक सहित आदि. साथ ही फ्लेक्सी भी लगाई गई है. लोग केक की बुकिंग करा रहे हैं. अपनी मां के साथ मदर्स डे सेलिब्रेट करने की तैयारियों में जोरशोर से जुट गए हैं.

क्या है कीमत और कैसे करें ऑर्डर?

दुकान के मालिक शुभम सिंह और गोविंदा ने बताया “मुरादाबाद के काशीराम में हमारी दुकान है. बचपन में मां चप्पलों से मारती थी इसलिए चप्पल केक सहित मां को याद करने के लिए खास वैरायटी के केक तैयार किए गए हैं. बहुत पहले से दिमाग में यह आइडिया था कि मदर्स डे पर इस तरह के केक बनाएं.” 2 साल से केक की यह दुकान चला रहे दोनों भाइयों ने बताया कि इस स्पेशल की केक की कीमत 200 रुपये से स्टार्ट है.

यदि आप मदर्स डे पर अपनी मां को यह केक गिफ्ट कर सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो काशीराम गेट के अंदर आप भी यहां से केक खरीद सकते हैं. या दुकान के मालिक शुभम से 7060281175 इस नम्बर पर बात कर अपना ऑर्डर दे सकते हैं.

Tags: Moradabad News, Mothers Day Special

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे