LIVE Gokak Karnataka Election 2023: गोकक सीट पर BJP के रमेश जरकीहोली का वर्चस्‍व, रुझानों में म‍िल रही बढ़त, वोटोंं की ग‍िनती जारी, कांग्रेस पीछे, देखें नतीजे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

LIVE Gokak Karnataka Election 2023: कर्नाटक व‍िधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Election) में बेलगांव ज‍िले की गोकक व‍िधानसभा सीट (Gokak Assembly) पर सबकी नजर ट‍िकी है. इस सीट से बीजेपी के सीट‍िंग व‍िधायक रमेश लक्ष्‍मणराव जरकीहोली (Ramesh Laxmanrao Jarakiholi) 1999 से लगातार सभी 6 चुनावों में व‍िजय पताका फहराते आ रहे हैं. इस बार भी मुकाबला बेहद द‍िलचस्‍प हो रहा है. सीट पर वोटों की ग‍िनती शुरू हो गई और शुरुआती रुझान आने लगे हैं. थोड़ी देर में सीट पर स्‍थ‍ित‍ि स्पष्‍ट हो जाएगी. पर‍िणाम जानने के ल‍िए हमसे लाइव जुड़े रहें.

इस सीट पर बीजेपी के सीट‍िंग व‍िधायक रमेश लक्ष्‍मणराव जरकीहोली (Ramesh Laxmanrao Jarakiholi) को कड़ी चुनौती देने के ल‍िए कांग्रेस के कदड़ी महंतेश कल्लाप्पा (KADADI MAHANTESH KALLAPPA) और आम आदमी पार्टी के जॉन्स कुमार मारुति करेप्पागोल (J. M. KAREPPAGOL) चुनावी मैदान में डटे हैं. इस सीट पर जेडीएस ने क‍िसी प्रत्‍याशी को नहीं उतारा है. इसल‍िए मुख्‍य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच बना हुआ है.

Karnataka Assembly Election 2023: गोकक सीट पर BJP के रमेश जरकीहोली का वर्चस्‍व, लगा चुके जीत का छक्‍का, फ‍िर चुनावी दंगल में उतरे

साल 2019 के उप-चुनाव में भाजपा के रमेश लक्ष्‍मणराव जरकीहोली ने कांग्रेस के लखन लक्ष्‍मणराव जरकीहोली को 29,006 मतों के अंतराल से मात दी थी. द‍िलचस्‍प बात यह है क‍ि इस सीट पर 1999 से 2019 तक के सभी 6 चुनाव भाजपा के रमेश लक्ष्‍मणराव जरकीहोली ने ही जीते हैं. ले‍क‍िन 1999 से 2018 तक के सभी चुनाव रमेश लक्ष्‍मणराव जरकीहोली ने कांग्रेस के ट‍िकट पर ही जीते थे. उनके पार्टी छोड़ने के बाद 2019 के उप-चुनाव में वो भाजपा के ट‍िकट पर जीते.

कर्नाटक राज्‍य में कुल वोटर्स की संख्‍या 5.24 करोड़ से ज्‍यादा
कर्नाटक में वोटरों की संख्‍या की बात करें तो इस बार कुल 5,24,11,557 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे. इनमें पुरूष मतदाता 2,63,32,445 और मह‍िला मतदाता 2,60,26,752 हैं. वहीं थर्ड जेंडर की संख्‍या 4,751, सर्व‍िस वोटर 47,609, पहली बार वोट करने वाले 9,58,806 मतदाता, और 80 की उम्र पार कर चुके कुल 12,15,142 मतदाता हैं.

Tags: Assembly election, Karnataka Assembly Election 2023, Karnataka Assembly Elections

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे