
LIVE Kolar Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनावों (Karnataka Assembly Election) में कोलार जिला व संसदीय क्षेत्र (Kolar) अंतर्गत आने वाली कोलार विधानसभा सीट (Kolar Assembly) बेहद हॉट बनी हुई है. इस सीट पर हर किसी की नजर टिकी है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद की सदस्यता जाने में कोलार सीट का कनेक्शन रहा है.
राहुल गांधी ने पिछले चुनाव में मोदी सरनेम को लेकर बयान दिया था जिस पर सूरत कोर्ट ने उनको दोषी करार दिया था. और उनकी सदस्यता समाप्त हो गई. इसके बाद यह सीट खासी चर्चा का विषय बन गई. कांग्रेस ने इस सीट से कोथुर जी. मंजुनाथ (Kothur G Manjunath) को मैदान में उतारा है. 2018 में मंजुनाथ मुलबगल सीट (एससी सुरक्षित) से चुनाव लड़ने के दौरान फर्जी जाति प्रमाण-पत्र को लेकर विवादों में आये थे.
इस बार कोलार विधानसभा सीट (Kolar Assembly) से जेडीएस ने भी सीटिंग विधायक के श्रीनिवास गौड़ा (K.Srinivasa Gowda) की टिकट काटकर सी.एम.आर. श्रीनाथ (C.M.R. SRINATH) को चुनावी समर में उतारा है. भाजपा ने आर वर्तुरु प्रकाश (R Varthur Prakas) और
आम आदमी पार्टी ने जमील अहमद. एन (JAMEEL AHAMED N) को उतारा है. इस सीट पर मुकाबला बेहद ही दिलचस्प और कांटे की टक्कर का बना हुआ है. 10 मई को हुए मतदान की गिनती शुरू हो गई है और शुरुआती रूझान आने लगे हैं. थोड़ी देर में सीट पर परिणाम घोषित हो जाएंगे. सीट पर पल-पल की अपडेट जानने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.
साल 2018 में जेडीएस और कांग्रेस के बीच मुकाबला रहा था. जेडीएस के के श्रीनिवास गौड़ा (K.Srinivasa Gowda) को 82,788 (46%) वोट मिले थे जबकि कांग्रेस के सैयद ज़मीर पाशा को दूसरे स्थान पर रहते हुए 38,537 (22%) वौट ही हासिल हुए थे. कांग्रेस प्रत्याशी कोथुर जी. मंजूनाथ साल 2015 में जाति प्रमाण पत्र को लेकर विवाद में आए थे. फर्जी प्रमाण पत्र के लिए कोर्ट के आदेश के कारण उन्हें 2018 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाग लेने से इनकार कर दिया गया था. मुलबगल एससी सुरक्षित सीट है. इसलिए कांग्रेस ने मंजूनाथ को कोलार से प्रत्याशी उतारा गया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Assembly election, Karnataka Assembly Election 2023, Karnataka Assembly Elections
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 10:59 IST








