Prayagraj Nagar Nigam Chunav 2023 Result LIVE: बीजेपी के गणेश केसरवानी 6871 वोटों से आगे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

प्रयागराज में एक नगर निगम और आठ नगर पंचायतों की मतगणना
नगर निगम सीट पर 31.45 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया

प्रयागराज. प्रयागराज नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बीजेपी के गणेश केसरवानी ने शुरूआती बढ़त बना ली है. पहले राउंड की काउंटिंग के बाद बीजेपी प्रत्याशी गणेश केसरवानी सपा प्रत्याशी अजय श्रीवास्तव से 6871 वोटों आगे चल रहे हैं. बीजेपी प्रत्याशी गणेश केसरवानी को 11897 मत मिले, जबकि सपा प्रत्याशी अजय श्रीवास्तव को 5026 वोट मिले। बसपा प्रत्याशी शहीद अहमद को 1712, कांग्रेस प्रत्याशी प्रभा शंकर को 1532 और आम आदमी पार्टी प्रत्याशी कादिर भाई को 541 वोट मिले.

यूपी में दो चरणों में हुए निकाय चुनाव की मतगणना शनिवार 13 मई को हो रही है. प्रयागराज जिले में भी एक नगर निगम और आठ नगर पंचायतों की मतगणना हो रही है. जिला निर्वाचन अधिकारी संजय खत्री के मुताबिक नगर निगम की मतगणना के लिए 112 टेबलें लगाई गई हैं, जबकि पोस्टल बैलट के लिए 17 टेबलें लगाई गई हैं.

पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा के मुताबिक मतगणना को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. पुलिस और पीएसी के साथ ही पैरा मिलिट्री की तैनाती की गई है. इसके अलावा पीएसी ग्राउण्ड में पार्किंग को लेकर व्यवस्था की गई है. मतगणना स्थल पर भीडभाड़ न हो इसलिए रुट का भी डायवर्जन किया गया है. चुनाव नतीजे आने के बाद विजयी प्रत्याशियों को जुलूस निकालने की इजाजत नहीं होगी. सुरक्षा के मद्देनजर विजयी प्रत्याशियों को पुलिस सुरक्षा में उनके घरों तक पहुंचाया जाएगा.

आपके शहर से (इलाहाबाद)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज नगर निगम सीट पर 31.45 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. नगर निगम के मेयर पद के लिए 21 और 100 वार्डों के लिए 908 पार्षद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतगणना के बाद हो जाएगा. प्रयागराज मेयर सीट पर बीजेपी प्रत्याशी गणेश केसरवानी और सपा प्रत्याशी अजय श्रीवास्तव के बीच मुकाबले की उम्मीद है. वहीं आठ नगर पंचायतों में 58.08 फीसदी मतदान हुआ है. मतगणना के बाद आठ नगर पंचायतों में अध्यक्ष के 64 उम्मीदवारों और 104 सदस्यों के पदों के लिए 520 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा.

Tags: Allahabad news, UP Nagar Nikay Chunav

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे