Firozabad Nagar Nigam Chunav 2023 Live: सपा के गढ़ में फिर खिलेगा कमल?, तिलक नगर वार्ड से BJP की पूनम निर्विरोध जीतीं

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


फिरोजाबाद. उत्तर प्रदेश में शनिवार को नगर निकाय चुनाव 2023 (UP Nikay Chunav-2023) में चुनावी नतीजे घोषित हो रहे हैं. शनिवार को चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा खुले गया. किसे मिलेगी, किसके हाथ लगेगी मायूसी, सुबह 8 बजे से रुझान आने लग गए हैं.बता दें कि फिरोज़ाबाद में तिलक नगर वार्ड से भाजपा की पूनम शर्मा निर्विरोध चुना गया है.

फिरोजाबाद में मेयर चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने मसरूर फातिमा को मैदान में उतारा है. बहुजन समाज पार्टी की तरफ से रुखसाना बेगम, भाजपा की कामिनी राठौर और कांग्रेस की ओऱ से नुजहत मैदान में हैं. फिरोजाबाद में मेयर चुनाव में मुस्लिम वोटरों की भूमिका काफी अहम रही है. ऐसे में देखना होगा कि कौन यहां पर बाजी मारेगा. तीन पार्टियों ने यहां पर मुस्लिम उम्मीदवार उतारे हैं. जबकि भाजपा ने हिंदू नेता को वोट दिया है.

फिरोजाबाद समाजवादी पार्टी का गढ़ माना गया है. ऐसे में सपा और बसपा दोनों मुस्लिम वोटरों पर भरोसा किया था. क्योंकि इनके प्रत्याशी मुस्लिम समुदाय से हैं. लेकिन बड़ी बात है कि वोटों का बिखराव भी तय है. इसे बीजेपी को फायदा हो सकता है. बता दें कि फिरोजाबाद सीट महिलाओं के लिए आरक्षित है.

यूं तो फिरोजाबाद नगर निगम की स्थापना साल 2016 में हुई थी और 2017 चुनाव में बीजेपी की नूतन राठौर यहां से जीती थी. गौर करने वाली बात है कि 2017 के बाद से इस इलाके में सांसद से लेकर विधायक का चुनाव भाजपा जीतती आ रही है. फिरोजाबाद में एक नगर निगम, चार नगर परिषद और दो नगर पंचायत हैं. इस सीट पर 4 मई को वोट डाले गए थे और अब 13 मई यानी आज नतीजें घोषित हो रहे हैं.

Tags: CM Yogi, Nagar nikay chunav, UP Nagar Nikay Chunav

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे