टीनएजर्स से दोस्ती कर जानें दिल की बात, 5 आसान टिप्स की लें मदद, पैरेंट्स-बच्चों की बॉन्डिंग होगी बेतहर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

टीनएज उम्र बच्चे और पैरेंट्स दोनों के लिए एक कठिन अवस्था है, इस उम्र में बच्चे मनमानी पर उतारू हो जाते हैं.
बच्चों को इस दौरान पैरेंट्स की खास तौर पर जरूरत होती है, ऐसे में बच्चों और पैरेंट्स के रिश्तों में तनाव की संभावना होती है.

Parenting tips for teenagers: टीनएज उम्र (teenage years) बच्चे और पैरेंट्स दोनों के लिए एक कठिन अवस्था है. यही वह अवस्था होती है, जहां से बच्चे खुद आगे बढ़ने के रास्ते खोजना शुरू कर देते हैं. इस उतार-चढ़ाव के दौरान बच्चों को पैरेंट्स की खास तौर पर जरूरत होती है. इस उम्र में ज्यादातर बच्चे मनमानी पर उतारू हो जाते हैं. इस चुनौती भरे समय में बच्चों और पैरेंट्स के रिश्तों में तनाव आने की संभावना अधिक होती है. इसके लिए बेहतर है कि बच्चे के साथ आपकी बॉन्डिंग अच्छी हो. इस उम्र में उन्हें अच्छे पैरेंट्स ही नहीं, एक अच्छे दोस्त की भी जरूरत होती है. ऐसे में जरूरी है कि पैरेंट्स और बच्चे के बीच ऐसा रिश्ता हो, कि वह बिना किसी भय के आपसे अपनी बातें शेयर कर सके. टीनएजर्स बच्चों को दोस्त बनाने के लिए पैरेंट्स को कुछ खास बॉन्ड डेवलप करना होता है. आइए जानते हैं 5 आसान टिप्स जिनको अपनाकर आप टीनएजर्स बच्चों के साथ बेहतर बॉन्डिंग कर सकते हैं.

दोस्त बन करें सपोर्ट

टीनएज के इस पड़ाव में बच्चों को अच्छे पैरेंट्स के साथ अच्छे दोस्त की बहुत जरूरत होती है. इस
उम्र में बच्चे अपने भविष्य को लेकर काफी चिंतित रहते हैं. उन्हें भविष्य में क्या करना है या क्या बनना है इस विषय में अपने पैरेंट्स से सपोर्ट की उम्मीद होती हैं. लेकिन पैरेंट्स से बॉन्डिंग ठीक न होने से बच्चे अपने दिल की बात शेयर नहीं कर पाते हैं. ऐसे में बेहतर है कि टीनएजर्स बच्चों से खास बॉन्ड डेवलप करें. साथ ही दोस्त बनकर कार्य में सपोर्ट करें. ऐसा करने से आप दोनों के बीच रिश्तों की डोर मजबूत होगी.

क्वालिटी टाइम बिताएं

बच्चों के साथ खास बॉन्ड डेवलप करने के लिए पैरेंट्स को उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताना (spend some quality time) चाहिए. ऐसा करने से बच्चे में सकारात्मक सोच (Positive thinking) बढ़ेगी. इसके लिए अपने लाडले को लंच या पिकनिक पर ले जा सकते हैं. उनके साथ कुछ खेलों में भी शरीक हो सकते हैं. ऐसा करने के लिए समय जरूर निकालें. इससे आप दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग होगी.

छोटी-छोटी जिम्मेदारियां सौंपें

बच्चों को घर की छोटी-मोटी जिम्मेदारियां सौंपनी चाहिए. ऐसा करने से बच्चे समझेंगे कि पैरेंट्स उनकी चीजों पर भी भरोषा करेंगे. इसके साथ ही कई मसलों पर उन्हें ही फैसला लेने के लिए आजादी देनी चाहिए. ताकि उनमें भी अच्छे-बुरे की समझ ठीक से डपलप हो सके. यदि आपका लाडला कुछ अच्छा करने की कोशिश कर रहा है तो उसके काम में दखल न दें. बेहतर होगा कि उसके काम में हाथ बटाएं.

ये भी पढ़ें:  बेटी के पिता हैं? 4 तरीकों से करें उसका सपोर्ट, मजबूत और आत्मनिर्भर बनेगी आपकी बच्ची

बार-बार ‘लव यू’ कहना ना भूलें

जो पैरेंट्स अपने बच्चों को बार-बार ‘लव यू’ कहते हैं या प्यार जताते हैं, उनके बच्चे अपने पैरेंट्स से अधिक लगाव रखते हैं. समय-समय पर अपने बच्चों को बताएं कि आप उनसे प्यार करते हैं. इसके साथ ही हर स्थिति में आप उन पर भरोसा करें. यह आप दोनों के बीच के बंधन को मजबूत करने में मदद करेगा. ऐसा करने से वे ज्यादा खुश व एक्टिव और होशियार बनते हैं. इसलिए बच्चों के साथ स्नेहपूर्ण व्यवहार बेहद जरूरी है.

ये भी पढ़ें:  बच्चों को रखना है निगेटिविटी से दूर, 5 पैरेंटिंग टिप्स करें फॉलो, पॉजिटिव पर्सनैलिटी बनेंगे किड्स

प्रोत्साहित करना ना भूलें

सपनों को पूरा करने के लिए आगे बढ़ रहे बच्चों को प्रोत्साहित करना कभी नहीं भूलना चाहिए. ऐसे में उनके थोड़े से प्रयास के लिए भी उनकी तारीफ करें, उनकी रुचि में अपनी रुचि दिखाएं, उनकी योजना के बारे में पूछें, अच्छी सलाह दें इत्यादि करने से बच्चों में पैरेंट्स के प्रति प्यार बढ़ता है. इसके साथ ही, बच्चों की आलोचना करने से जरूर बचना चाहिए.

Tags: Lifestyle, Parenting, Parenting tips

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे