नई दिल्ली. अजय देवगन (Ajay Devgn) करीब 18 साल बाद एक बार फिर से दर्शकों को डराने वाले हैं. उन्होंने इस बार निर्देशक विकास बहल के साथ हाथ भी मिला लिया है. बता दें कि अजय उर्मिला मातोंडकर के साथ फिल्म भूत किया था. यह फिल्म साल 2003 में आई थी. जिसे राम गोपाल ने निर्देशित किया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है. इस फिल्म के बाद अजय ने फिल्म काल किया जो साल 2005 में रिलीज हुई थी. ये फिल्म भी सुपरनैचुरल थ्रिलर रही है. अब इस फिल्म के बाद सुपरस्टार अजय देवगन एक बार फिर हॉरर-थ्रिलर फिल्म के जौनर में लौटने की तैयारी में हैं.
बताया जा रहा है कि इस फिल्म को अजय देवगन प्रोड्यूस भी करेंगे. फिल्म का टाइटल अब तक निर्धारित नहीं है. इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग मुंबई, मसूरी और लंदन में होगी. अगर सब कुछ सही रहा रहा तो फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू कर दी जाएगी. रिपोट्स की मानें तो आने वाली इस फिल्म को दृश्यम 2 के निर्माता कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक संग को-प्रोड्यूस भी करने वाले हैं .
@taran_adarsh
बता दें कि हाल ही में अजय देवगन को तब्बू के साथ फिल्म ‘भोला’ में देखा गया है. इस फिल्म को दर्शकों से मिलाजुला रिस्पॉन्स मिला था. इस फिल्म से पहले अजय देवगन दृश्यम 2 फिल्म को लेकर खबरों में थे. अब दर्शकों को फिल्म ‘सिंघम 3’ इंतजार है. आने वाली इस फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर से एक्शन करते हुए देखे जाएंगे. इस बार फिल्म में अजय देवगन के साथ दीपिका पादुकोण अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी.बता दें कि ‘सिंघम’ सीरीज की तीसरी और रोहित शेट्टी कॉप यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म की शूटिंग अगस्त 2023 से शुरू की जाएगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ajay Devgn, Entertainment news.
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 08:00 IST








