Suryakumar Yadav Slams Maiden IPL Century Against Gujarat Titans Joins Sachin Tendulkar and Rohit Sharma In Elite List of Mumbai Indians

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों में नाबाद 103 रन की पारी खेली.
सूर्यकुमार यादव की पारी में 11 चौके और 6 छक्के शामिल रहे.

नई दिल्ली. मुंबई इंडियंस के स्टार बैटर सूर्यकुमार यादव ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपना पहला शतक जड़ दिया है. शुक्रवार, 12 मई को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नाबाद 103 रनों की पारी खेली. अपनी इस शतकीय पारी के साथ ही सूर्यकुमार यादव सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की इलीट लिस्ट में शामिल हो गए हैं.

गुजरात के लिए राशिद खान ने हरफनमौला खेल दिखाया. उन्होंने चार ओवर में 30 रन देकर चार विकेट लेने के बाद  32 गेंद में 10 छक्के और तीन चौके की मदद से नाबाद 79 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, लेकिन सूर्यकुमार यादव का शतक भारी पड़ गया. मुंबई इंडियंस ने 27 रन से इस मैच को जीत लिया. सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों में नाबाद 103 रन की पारी खेलने के लिए 11 चौके और 6 विशाल छक्के जड़े. सूर्यकुमार यादव ने 100 का आंकड़ा पारी की अंतिम गेंद पर छक्के के साथ छुआ. इस वक्त गेंदबाजी अल्जारी जोसेफ कर रहे थे.

IPL 2023 बना 5 खिलाड़ियों के लिए खतरा! टीम इंडिया के दरवाजे हो सकते हैं बंद, 1 ने तो अभी तक नहीं किया डेब्यू

पहले जोर से हंसे, फिर अनुष्का से बात करते-करते रोने लगे विराट कोहली, खुद किया खुलासा

इस शतक के साथ ही सूर्यकुमार यादव आईपीएल इतिहास में शतक जड़ने वाले मुंबई इंडियंस के पांचवे खिलाड़ी बन गए हैं. वह रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर के बाद मुंबई इंडियंस के लिए शतक जड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं. आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के लिए शतक जड़ने वाले क्रिकटरों की लिस्ट:

114* सनथ जयसूर्या बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई 2008
109* रोहित शर्मा बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स कोलकाता 2012
103* सूर्यकुमार यादव बनाम गुजरात टाइटन्स मुंबई 2023
100* सचिन तेंदुलकर बनाम कोच्चि टस्कर्स केरल मुंबई 2011
100* लेंडल सिमंस बनाम पंजाब किंग्स मोहाली 2014

मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की खास बात रही है कि सभी नाबाद भी रहे हैं. सूर्यकुमार यादव की इस पारी पर डगआउट से सचिन तेंदुलकर ने ताली बजाकर सराहना की.

Tags: Gujarat Titans, IPL 2023, Mumbai indians, Rohit sharma, Sachin tendulkar, Suryakumar Yadav

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे