आज का पंचांग 13 मई 2023: कुंडली में है शनि दोष, करें शनिवार व्रत, जानें, राहुकाल, दिशाशूल, योग और नक्षत्र

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

आज ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है.
आज शनिवार के दिन शनि देव की पूजा की जाती है.

आज का पंचांग 13 मई 2023 (Aaj Ka Panchang): हर दिन किसी ना किसी देवी-देवता की पूजा की जाती है. शनिवार के दिन शनि देव की पूजा लोग करते हैं. शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है. व्यक्ति अपने जीवन में जैसे कर्म करता है, उसका फल शनि देव ही उसे देते हैं. हालांकि, लोगों को लगता है कि ये देवता बुरे हैं, पर ऐसा नहीं है. शनि देवता बुरे कर्मों का फल देते हैं तो आपके द्वारा किए गए अच्छे कार्यों के लिए आशीर्वाद और अच्छा फल भी देते हैं. इनकी पूजा करने से प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं. यदि आपकी कुंडली में शनि दोष है तो आप शनिवार का व्रत जरूर करें.

ब्रह्म मुहूर्त में आप स्नान करें. साफ वस्त्र धारण करें और शनि देव की मूर्ति स्थापित करके विधि-विधान से पूजा करें. शनि देव की पूजा करने के समय आप उन्हें फल, फूल, काला तिल, काल वस्त्र, सरसों का तेल, काली उड़द आदि अपर्ति करें. इन्हीं चीजों से इनकी पूजा करना शुभ होता है. दिया जलाने के लिए हमेशा सरसों के तेल का ही इस्तेमाल करें. पूजा में शनि चालीसा, शनि देव का स्त्रोत पाठ करें. शनिवार व्रत की कथा सुनें या पढ़ें. मान्यता है कि नियमानुसार पूजा करने और व्रत रखने से शनि दोष, ढैय्या, साढ़ेसाती का नकारात्मक असर और दुष्प्रभाव जीवन से समाप्त हो जाता है. इस दिन बीज मंत्र का जाप करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं. आज के दिन आप शनि मंदिर में जाकर भी पूजा कर सकते हैं. जरूरतमंदों को तिल, तेल, उड़द दाल, वस्त्र आदि दान करके शुभ फल पा सकते हैं.

13 मई 2023 का पंचांग
आज की तिथि – ज्येष्ठ कृष्णपक्ष अष्टमी
आज का करण – कौलव
आज का नक्षत्र – धनिष्ठा
आज का योग – ब्रह्म
आज का पक्ष – कृष्ण
आज का वार – शनिवार
आज का दिशाशूल –पूर्व

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 05:59:00 AM
सूर्यास्त – 07:12:00 PM
चन्द्रोदय – 26:11:59
चन्द्रास्त – 12:41:59
चन्द्र राशि– कुंभ

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1945 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2080
दिन काल – 13:31:28
मास अमांत – वैशाख
मास पूर्णिमांत – ज्येष्ठ
शुभ समय – 11:50:33 से 12:44:39 तक

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 05:31:52 से 06:25:57 तक
कुलिक– 06:25:57 से 07:20:03 तक
कंटक– 11:50:33 से 12:44:39 तक
राहु काल– 09:17 to 10:56
कालवेला/अर्द्धयाम– 13:38:45 से 14:32:51 तक
यमघण्ट– 15:26:57 से 16:21:03 तक
यमगण्ड– 13:59:02 से 15:40:28 तक
गुलिक काल– 05:59 to 07:38

Tags: Astrology, Dharma Aastha

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे