Shahjahanpur Nagar Nigam Chunav 2023 Live: शाहजहांपुर में BJP-बसपा और सपा में कांटे की टक्कर, कौन मारेगा बाजी, नतीजे आज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शाहजहांपुर. उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव 2023 के नतीजे आज यानी शनिवार को घोषित किए जा रहे हैं. यहां यह भाजपा, समाजवादी पार्टी और बसपा में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी. शाहजहांपुर में BJP मजबूत स्थिति में दिख रही है. शाहजहांपुर में बीजेपी उम्मीदवार अर्चना वर्मा को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है. अर्चना वर्मा चुनाव से ठीक पहले सपा छोड़ कर बीजेपी में आई थीं.

उधर, शाहजहांपुर में नगर निकाय चुनाव के बाद प्रशासन ने काउंटिंग के लिए पूरी तैयारी कर ली है. नगर निगम की काउंटिंग के लिए शाहजहांपुर केजीएफ कॉलेज में कल सुबह 8:00 बजे से काउंटिंग होगी. 60 बार्डों में हुए इस चुनाव के लिए हर टेबल पर कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है. यही नहीं, हर बार्ड के प्रत्याशियों के एजेंट के पास बनाए जा रहे हैं. जहां पर प्रत्याशी के साथ एक एजेंट काउंटिंग स्थल पर रह सकेगा. इसके साथ ही काउंटिंग स्थल के 200 मीटर दायरे में आम जनता का आवागमन बन्द रहेगा.

इसके साथ ही काउंटिंग के स्थल के चारों तरफ सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. यही नहीं, प्रत्याशी के जीतने के किसी भी प्रत्याशी के जुलूस निकलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है. जुलूस निकालने पर प्रत्याशियों के ऊपर कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए गए हैं. पूरे जिले में धारा 144 लागू है जिसके चलते किसी भी भीड़ पर भी प्रतिबंध लगाया गया है.

गौरतल है कि प्रदेशभर में 353 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती होगी. सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी. एक मतपेटी में लगभग 2400 वोट रहेंगे और लगभग 5 बूथ पर 1 टेबल लगेगी. नगर पंचायत अध्यक्ष के लिये सफेद रंग का बैलेट पेपर, नगर पालिका अध्यक्ष के लिये हरे रंग का बैलेट पेपर, पालिका और पंचायत के सदस्यों के लिये गुलाबी बैलेट पेपर की गिनती होगी. बता दें कि यूपी में पहले चरण के 37 जिलों में 52 फीसदी मतदान हुआ था. इसके बाद दूसरे चरण के 38 जिलों में 53 फीसदी लोगों ने वोट डाला था. प्रदेशभर में 17 मेयर और 1420 पार्षदों के लिए चुनावी नतीजे आएंगे. कुल 4 करोड़ 32 लाख 38 हजार 891 लोगों ने निकाय चुनाव में मताधिकार का प्रयोग किया है.

Tags: CM Yogi Aditya Nath, UP elections, UP Nagar Nikay Chunav

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे