Dhirendra Shastri In Patna: बागेश्वर बाबा के आगमन को लेकर अलर्ट पर प्रशासन, बिहार पुलिस मुख्यालय ने जारी की SOP

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना. हनुमान कथा वाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Shastri) के पटना आगमन को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इस अलर्ट को देखते हुए राज्य पुलिस मुख्यालय के तरफ से पटना एसएसपी को सुरक्षा के SOP जारी किया गयी है. एडीजी (ADG) पुलिस मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार के मुताबिक बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री को पर्याप्त सुरक्षा दी जायेगी. नौबतपुर में आयोजन स्थल पर भी भीड़ को देखते हुए विशेष तौर पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि सुरक्षा-व्यवस्था बेहतर हो इसको लेकर अयोजनकर्ताओ के साथ पुलिस पदाधिकारियों की बैठक भी हो चुकी है. सुरक्षा घेरे से लेकर आयोजन स्थल और आसपास की भीड़ का आकलन करते हुए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. यातायात पुलिसकर्मियों की भी तैनाती कर दी गई है. आयोजन के दौरान सीसीटीवी (CCTV) के जरिए भी नजर रखी जायेगी.

आपके शहर से (पटना)

बता दें, नौबतपुर के तरेत पाली में 13 मई से 17 मई के बीच धीरेंद्र शास्त्री हनुमंत कथा का पाठ करेंगे. आज कलश यात्रा के साथ हनुमंत कथा का शुभारंभ भी हो गया है और 15 मई को दिव्य दरबार लगाया जाएगा. इधर इस बीच धीरेंद्र शास्त्री के लेकर बिहार में सिया संग्राम भी छिड़ा हुआ है. इसको देखते हुए धीरेंद्र शास्त्री की सुरक्षा का भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

अब ड्रोन से अस्पतालों तक पहुंच सकेगा ब्लड, ट्रायल रहा सफल, 35 किमी की दूरी 15 मिनट में हुई तय

पुलिस महकमे से मिली जानकारी के मुताबिक पटना आगमन से लेकर उनके तरेत पाली में रहने तक सुरक्षा का कड़ा घेरा रहेगा. उन्हें एयरपोर्ट से सुरक्षा घेरे में तरेतपाली पहुंचाने की व्यवस्था होगी. नौबतपुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज का कहना है कि लगभग 300 पुलिस बल की मांग जिला प्रशासन से की गई है. साथ ही कथा स्थल पर सादे लिबास में भी पुलिसकर्मी रहेंगे जो भीड़ का हिस्सा बनकर असामाजिक तत्वों पर नजर रखेंगे.

Tags: Bihar News, Bihar police, PATNA NEWS

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे