6 साल के बच्चे की ड्रॉइंग देख कांप उठी टीचर, तुरंत बुलाई इमर्जेंसी मीटिंग! कुछ और ही थी सच्चाई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बच्चे मन के सच्चे होते हैं. ये बात तो हर कोई जानता है. पर कई बार बच्चों का सच अलग और अजीबोगरीब होता है. ऐसा ही एक 6 साल के बच्चे की ड्रॉइंग (Disturbing Drawing) में जब टीचर को दिखा तो उनके होश उड़ गए और हड़बड़ी में उन्होंने इमर्जेंसी मीटिंग बुला ली. पर उस ड्रॉइंग की सच्चाई कुछ और ही थी, जिसके बारे में जानकर आप हंसने पर मजबूर हो जाएंगे. इस तस्वीर के बारे में पूरा मामला समझाने से पहले आपको बता दें कि ये फेसबुक पर वायरल हो रहे एक पोस्ट की तस्वीर है, फोटो के साथ दी गई जानकारी के सच होने का दावा न्यूज18 हिन्दी नहीं करता है.

फेसबुक पेज ‘WeAreTeachers’ पर कुछ सालों पहले एक फोटो शेयर की गई थी जो एक बार फिर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में 4 लोग नजर आ रहे हैं. तस्वीर देखने से समझ आ रहा है कि ये किसी बच्चे (School kid disturbing drawing) के द्वारा बनाई गई है. पर एक बच्चे के द्वारा ऐसी विचलित (Teacher call emergency meeting) करने वाली ड्रॉइंग बनाना हैरान करने वाली बात है. ड्रॉइंग में चारों लोगों के गले में फांसी लगी दिख रही है. जब उस बच्चे की टीचर ने इस फोटो को देखा तो उनके होश उड़ गए और उन्होंने हड़बड़ी में बच्चे के माता-पिता के साथ इमर्जेंसी मीटिंग करने की इच्छा जता दी.

school kid disturbing drawing

बच्ची की ड्रॉइंग का छुपा हुआ मतलब था जो टीचर नहीं समझ पाई. (फोटो: Facebook/WeAreTeachers)

ड्रॉइंग देखकर टीचर ने बुलाई इमर्जेंसी मीटिंग
फोटो के साथ दी गई जानकारी में लिखा है- “हमारे 6 साल के बच्चे को स्कूल से एक नोट मिला. उसकी टीचर ने मुझे और मेरी पत्नी को एक इमर्जेंसी मीटिंग के लिए स्कूल बुलाया था. जब हमने अपने बेटे से पूछा कि आखिर ये किस बारे में है, तो उसने कहा कि टीचर को वो ड्रॉइंग नहीं पसंद आई थी जो उसने बनाई थी. अगले दिन हम लोग स्कूल गए. टीचर ने अपने दराज से एक ड्रॉइंग निकाली और हमें दिखाते हुए बताया कि उन्होंने हमारे बेटे से परिवार का चित्र बनाने के लिए कहा था, तो उसने ये ड्रॉइंग बना दी. टीचर ने पूछा कि क्या हम इस ड्रॉइंग का मतलब उन्हें समझा सकते हैं? मेरी पत्नी ड्रॉइंग देखकर शर्मिंदा हुई और कहा कि हम नहीं बता पाएंगे. उसने कहा कि ये हमारे फैमिली वैकेशन की ड्रॉइंग है जब हम बहामास गए थे जहां हमने स्नॉर्केलिंग किया था!”

ये थी फोटो की सच्चाई
इसके आगे टीचर का क्या रिएक्शन था, ये तो नहीं बताया गया है, पर आपको जरूर पूरी बात पढ़कर समझ आ गया होगा कि ड्रॉइंग में बच्चे ने फांसी का दृश्य नहीं दिखाया था, बल्कि स्नॉर्केलिंग करते हुए परिवार का चित्र बनाया था. इस फोटो को 4 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं और कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे