
हाइलाइट्स
प्याज को फ्रेश रखने के लिए टोकरी में स्टोर करें.
प्याज को नमी वाली जगह पर स्टोर न करें.
Tips to Store Onion: प्याज कुकिंग का खास हिस्सा होता है, जिसकी जरूरत हमें रोजाना ही होती है. ऐसे में ज्यादातर लोग काफी मात्रा में प्याज लाकर घर पर रख देते हैं. कई बार देखने में आता है कि प्याज ज्यादा दिनों तक रखा रहने की वजह से इसका रंग और स्वाद बदलने लगता है. ऐसे में इस दिक्कत से निजात पाने के लिए आप (Onion Storage Tips) प्याज को यहां बताये जा रहे तरीकों से स्टोर कर सकते हैं. दाल हो या सब्जी या फिर सलाद प्याज ऐसी चीज है, जिसकी जरूरत लगभग हर दिन ही होती है. लेकिन प्याज अगर सही तरीके से स्टोर न की जाये तो खाने का स्वाद बेस्वाद हो जाता है. इसलिए जरूरी है कि प्याज को सही तरीके से रखा जाये, जिससे ये लम्बे समय तक फ्रेश बना रहे. आइए जानते हैं प्याज को स्टोर करने के तरीकों के बारे में.
सूखी जगह पर स्टोर करें- प्याज को सूखी जगह पर स्टोर करना सबसे अच्छा तरीका है. दरअसल ज़रा से पानी के संपर्क में आने के बाद भी प्याज सड़ने लगता है. इसलिए प्याज को ऐसे जगह पर स्टोर करना चाहिए जहां बिल्कुल नमी न हो.
ये भी पढ़ें: किचन के लिए खरीदने जा रहे हैं गैस स्टोव, 4 टिप्स करें फॉलो, मिनटों में कर सकेंगे बेस्ट चूल्हे का सेलेक्शन
पेपर बैग में करें स्टोर- प्याज को लम्बे समय तक फ्रेश रखने के लिए आप इसको कागज के बैग में स्टोर कर सकते हैं. लेकिन पेपर बैग में रखने से पहले इसमें एक-दो छेद जरूर कर दें. फिर पेपर बैग को अंधेरे वाली जगह पर रखें.
प्याज को फ्रिज में रखें- अगर आप प्याज को लंबे समय तक स्टोर करना चाहते हैं, तो आपको प्याज को ठंडी जगह पर स्टोर करना चाहिए. इसके लिए आप प्याज को फ्रीज में रख सकते हैं.
ये भी पढ़ें: बालों में लगाते हैं प्याज का रस? हेयर केयर में है कितना फायदेमंद, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
नायलॉन स्टॉकिंग्स में स्टोर करें प्याज- प्याज को लम्बे समय तक स्टोर करने के लिए आप नायलॉन स्टॉकिंग्स की मदद ले सकते हैं. इससे काफी दिनों तक फ्रेश बना रहता है. इसके लिए आप प्याज को थोड़ा सूख जाने दें, फिर इसके बाद ही प्याज को स्टॉकिंग्स में स्टोर करें.
खुली टोकरी में रखें- प्याज को खुली हुई टोकरी में स्टोर करना भी बेहतर ऑप्शन हो सकता है. इससे प्याज जल्दी ख़राब नहीं होता है. इसलिए प्याज को पॉलीथिन में न रखकर बांस या प्लास्टिक की टोकरी में स्टोर करें.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Lifestyle, Tips and Tricks
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 15:46 IST








