UGC Guidelines 2023: नई शिक्षा नीति 2020 के तहत भारतीय शिक्षा प्रणाली में बड़े-बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. उच्च शिक्षा में भी इसका प्रभाव नज़र आने लगा है. अब यूजीसी ने नई शिक्षा नीति के तहत यूनिवर्सटीज एवं कॉलेजों में ‘कला गुरु’ की नियुक्तियों को लेकर गाइडलाइंस जारी कर दी है. जिसके तहत कला के विभिन्न क्षेत्रों के कलाकारों और कारीगरों को यूनिवर्सिटी में पढ़ाने का मौक़ा दिया जाएगा. जिससे छात्र विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी हासिल कर सकें.
यूजीसी का उद्देश्य है कि इससे उच्च शिक्षा और विभिन्न आर्ट्स फॉर्म्स के बीच खाई को पाटने में मदद मिलेगी. साथ ही छात्रों को कला के हर क्षेत्र का नॉलेज मिलेगा, जिससे उनका सर्वांगीण विकास होगा. इसके तहत स्टूडेंट्स को मिट्टी के बर्तन बनाने, बांस की कला, चरखा की बुनाई, कपड़े पर पेंटिंग से लेकर हाथ की कढ़ाई, कार्पेट बनाने का काम सिखाया जाएगा. इसके अलावा सिंगिंग, डांसिंग, फोक डांसिंग, ड्रामा, योगा, थियेटर के प्रोफ़ेसर भी नियुक्त किए जाएंगे.
कैसे होगी नियुक्ति
यूजीसी की ओर से जारी गाइडलाइंस के अनुसार कला गुरुओं की नियुक्ति तीन स्तर पर होगी. जिनमें पहले स्तर में वह गुरु होंगे, जिन्हें अपने क्षेत्र में 5 वर्ष के अनुभव के साथ कोई अंतरराष्ट्रीय अथवा राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड मिला हो. वहीं दूसरे स्तर पर परमगुरु होंगे, जिन्हें कम से कम 10 वर्षों का अनुभव और केंद्र/ राज्य सरकार का अवार्ड हासिल होगा. वहीं तीसरे स्तर पर परमेष्ठि गुरु होंगे, जो प्रख्यात कलाकार होंगे और इन्हें अपने क्षेत्र में कम से कम 20 वर्ष का अनुभव होगा.

नहीं होगी आयु सीमा
खास बात यह है कि इन गुरूओं की नियुक्ति के लिए कोई भी आयु सीमा नहीं होगी. अपने अपने क्षेत्र में निर्धारित अनुभव एवं योग्यता रखने वाले उम्मीदवार इसके लिए पात्र होंगे.
ये भी पढ़ें-
IIT Madras: JEE Main के बिना भी IIT में पढ़ने का सपना होगा साकार, बस पास करनी होगी ये परीक्षा, जानें डिटेल
IAS Officer: इन खूबियों के बिना नहीं बन पाएंगे IAS, सरकारी नौकरी मिलने के बाद भी रहेंगे परेशान
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 15:42 IST








