Share Market Today: बढ़त पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 123 अंक उछला, 18,300 के पार बंद हुआ निफ्टी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. कमजोरी के साथ खुले बाजार की क्लोजिंग शानदार रही. शुक्रवार के कारोबार में बैंकिंग शेयरों में खरीदारी रही. मेटल, पीएसई और एनर्जी शेयरों पर दबाव रहा जबकि फार्मा, रियल्टी और आईटी शेयरों में गिरावट रही. कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 123.38 अंक यानी 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ 62,027.90 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी (Nifty) 17.80 अंक यानी 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ 18314.80 के स्तर पर बंद हुआ.

पिछले कारोबारी सत्र में, 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 35.68 अंक यानी 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 61,904.52 के स्तर पर बंद हुआ था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 18.10 अंक यानी 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 18,297.00 के स्तर पर बंद हुआ था.

ये भी पढ़ें- शेयर बाजार में तेजी हो या गिरावट, हमेशा अपनाएं सफलता के ये 4 मंत्र, निवेशकों की हो जाएगी बल्ले बल्ले

अटल पेंशन योजना से 5.25 करोड़ से अधिक अंशधारक जुड़े
वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार का प्रमुख सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम अटल पेंशन योजना (APY) से लगभग 5.25 अंशधारक जुड़े हैं. यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौ मई, 2015 को देश के सभी नागरिकों, विशेष रूप से असंगठित क्षेत्र के कर्मियों को 60 साल की उम्र से निश्चित आय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की थी. बयान के अनुसार, इस योजना की शुरुआत के साथ ही इसमें रजिस्ट्रेशन लगातार बढ़ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Penny Stock: 20 रुपये का शेयर, 1 महीने से कम में 60 फीसदी मुनाफा, हैरान बीएसई ने मांगा जवाब

एलन मस्क को मिल गया है ट्विटर का नया सीईओ
एलन मस्क ने गुरुवार को कहा कि उन्हें ट्विटर के लिए एक नया सीईओ या ‘एक्स कॉर्प’ मिल गया है. ट्विटर के सीईओ को अब इसी नाम से जाना जाता है. उन्होंने नये सीईओ का नाम नहीं बताया, लेकिन कहा कि वह एक महिला हैं और लगभग 6 सप्ताह में काम शुरू कर देंगी. मस्क ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद खुद इसे संचालित कर रहे हैं और उन्होंने जोर देकर कहा है कि वह कंपनी के स्थायी सीईओ नहीं हैं.

Tags: BSE, Nifty, NSE, Sensex, Share market

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे