CBSE 12th Board Result 2023: सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE ने इसे लेकर हाल ही में एक सर्कुलर भी जारी किया था, जिसमें बोर्ड ने संकेत दे दिए थे कि नतीजे आने वाले हैं. साथ ही रिजल्ट चेक करने से जुड़ी अहम पिन भी छात्रों को उपलब्ध कराने को लेकर बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिए थे.
बोर्ड ने 10 मई को जारी सर्कुलर में बताया था कि, ’12वीं के नतीजे जल्द ही घोषित किए जाने वाले हैं, इसलिए स्कूलों को निर्देश दिए जाते हैं कि, वे छात्रों के डिजीलॉकर अकाउंट के पिन को डाउनलोड कर उन्हें वितरित कर दें.’

डिजीलॉकर में मिलेगी मार्कशीट
गौरतलब है कि हाल के कुछ सालों से सीबीएसई की ओर से 10वीं, 12वीं कक्षा के छात्रों का डिजीलॉकर अकाउंट खुलवाया जाता है. जिसमें रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों की मार्कशीट उपलब्ध करा दी जाती है. अकाउंट सिक्योर रखने के लिए एक 6 डिजिट की पिन का इस्तेमाल किया जाता है. इसी पिन की डिटेल्स बोर्ड ने स्कूलों को भेज दी है और स्कूलों को कहा है कि वह इसे डाउनलोड करके हर छात्र को सुरक्षित रूप से उपलब्ध करा दें. छात्र इस पिन की मदद से आसानी से रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें-
CBSE Board Result 2023: क्या कल जारी होगा सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट? सोशल मीडिया पर सामने आई सच्चाई
JEE Main के अलावा इन परीक्षाओं से भी पा सकते हैं अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन, देखें लिस्ट
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Board Results, Cbse, CBSE board results
FIRST PUBLISHED : May 11, 2023, 09:26 IST








