Linda Yaccarino : एलन मस्क की पुरानी दोस्त संभालेंगी ट्विटर, एक खास काम के लिए मशहूर है उनका नाम!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

पराग अग्रवाल के बाद एलन मस्‍क खुद ही संभाल रहे हैं सीईओ का पद.
मस्‍क के अनुसार छह सप्‍ताह में ट्विटर को मिल जाएगा नया सीईओ.
एड सेल्‍स से रेवेन्‍यू जेनरेट करने में लिंडा को है महारथ हासिल.

नई दिल्‍ली. ट्विटर को नया सीईओ (Twitter New CEO) मिलने वाला है. एलन मस्‍क (Elon Musk) ने खुद इसका खुलासा किया है. हालांकि, उन्‍होंने नए सीईओ का नाम नहीं बताया है. लेकिन, वॉल स्‍ट्रीट जनरल ने जानकारी दी है कि ग्‍लोबल एडवरटाइजिंग कंपनी एनबीसीयूनिवर्सल (NBCUniversal) मीडिया की चेयरमैन लिंडा यासरिनो ट्विटर की सीईओ होंगी. मस्‍क ने बीते साल अक्‍टूबर में टि्वटर को 44 अरब डॉलर में खरीदा था. इसके बाद कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल को कंपनी से बाहर कर दिया था और मस्‍क खुद ही सीईओ का कामकाज देखने लगे.

दिसंबर में मस्‍क ने टि्वटर पर यूजर्स के बीच एक पोल कराया था. इसमें पूछा था कि क्‍या उन्‍हें सीईओ का पद छोड़ देना चाहिए. 57.5% ने हां में जवाब दिया था. तभी से मस्‍क ने मन बना लिया था कि कि जैसे ही कोई योग्‍य व्‍यक्ति मिलेगा, वह ट्विटर सीईओ पद से त्‍यागपत्र दे देंगे. अब मस्‍क ने ट्वीट कर बताया है कि 6 सप्‍ताह के भीतर ट्विटर को नया सीईओ मिल जाएगा.

ये भी पढ़ें-  इस बार ‘इंसान’ होगा टि्वटर का सीईओ! मस्‍क ने खोज लिया नया चेहरा, पहली बार महिला के हाथ होगी कमान

कौन हैं लिंडा यासरिनो?
लिंडा यासरिनो ने पेन स्‍टेट यूनिवर्सिटी से लिबरल आर्ट्स और टेलीकम्‍यूनिकेशन की पढ़ाई की है. एनबीसी यूनिवर्सल में करीब एक दशक से काम कर रही हैं. एडवरटाइजिंग के प्रभावों को आंकने के बेहतरीन विकल्‍प खोजने में उन्‍हें महारत हासिल है. साथ ही वे ग्‍लोबल नेशनल और लोकल एड सेल्‍स, पार्टनर्शिप, एड टेक डेटा मैजरमेंट और स्‍ट्रैटेजिक इनेशिएटिव्‍स में दक्ष माना जाता है. वॉल स्‍ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, यासरिनो और उनकी टीम ने अब तक एड सेल्‍स से 100 बिलियन डॉलर से ज्‍यादा का रेवेन्‍यू जेनेरेट किया है.

एनबीसीयूनिवर्सल (NBCUniversal) की चेयरमैन बनने से पहले वे कंपनी की केबल एंटरटेन्‍मेंट और डिजिटल एडवर्टाइजिंग सेल्‍स डिवीजन की हेड थीं. लिंडा यासरिनो ने टर्नर में 19 वर्षों तक काम किया है. जब उन्‍होंने टर्नर छोड़ी तब वे एडवर्टाइजिंग सेल्‍स, मार्केटिंग और अधिग्रहण की वाइस प्रेसीडेंट थी.

पिछले महीने मस्‍क के साथ आईं थी नजर
पिछले महीने ही मियामी में हुई एक की-नोट कांफ्रेंस में एलन मस्‍क और लिंडा यासरिनो साथ नजर आए थे. इसके बाद ही एनबीसीयूनिवर्सल और ट्विटर के बीच विज्ञापन समझौता हुआ था. अगर यासरिनो ट्विटर के सीईओ का पद संभालती हैं, तो उनकी राह यहां आसान नहीं होगी. कंपनी की कमाई में लगातार गिरावट हो रही और विज्ञापन से आने वाला राजस्‍व भी कम हुआ है. पिछले सात महीनों में ही कंपनी की कमाई 50 फीसदी गिर चुकी है.

Tags: Business news in hindi, Elon Musk, Parag Agarwal, Twitter, Twitter India

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे