
नीरज कुमार/बेगूसराय. पूर्व मध्य रेलवे रेल लाइनों को विस्तार देने में जुटा है. इन सभी कार्यों को पूरा करने के लिए रेलवे की ओर से समय-समय पर ट्रैफिक ब्लॉक किया जाता है. इस वजह से यात्रियों को कुछ असुविधाओं का सामना भी करना पड़ता है.
वहीं इसको लेकर पूर्व मध्य रेलवे के सूचना जनसंपर्क अधिकारी बिरेंद्र कुमार ने बताया कि बेगूसराय व बरौनी जंक्शन से होकर बनमनखी जंक्शन से अमृतसर के बीच चलनेवाली जनसेवा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को 16 मई तक रद्द कर दिया गया है. जबकि कई ट्रेनों के परिचालन व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन किया गया है.
उत्तर रेलवे के बंथरा स्टेशन पर रेल विकास से जुड़े कार्य के मद्देनजर 15 मई तक तक नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण पूर्व मध्य रेल की कुछ ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है. परिचालन रद्द की गई ट्रेनें वाया बेगूसराय, बरौनी होकर बनमनखी से अमृतसर के बीच प्रतिदिन चलती थीं. आपको बता दें कि यह परिवर्तन पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा अस्थायी रूप से किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 12:58 IST








