
भोपाल. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12 मई की दोपहर 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए. इसमें भोपाल रीजन के 83.54 फीसदी छात्र पास हुए. सीबीएसई 12वीं के नतीजों में त्रिवेंद्रम रीजन का रिजल्ट सबसे बहतरीन रहा. जबकि, प्रयागराज रीजन सबसे पिछड़ गया. क्षेत्र का रहा. इस बार सीबीएसई परीक्षा में 16 लाख से अधिक छात्र बैठे थे. उन सभी के आधिकारिक वेबसाइटों पर लाइव कर दिए गए हैं. इस परीक्षा में कुल 87.33 पीसदी छात्र-छात्राएं सफल हो गए हैं. छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in अथवा results.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
बता दें, सीबीएसई 12वीं के नतीजों में छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों के मुकाबले बेहतर रहा. छात्राओं का ओवरऑल पास प्रतिशत छात्रों के मुकाबले 6.01 फीसदी अधिक रहा. दूसरी ओर, जवाहर नवोदय विद्यालय का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा. यहां का ओवरऑल पास प्रतिशत 97.51 फीसदी है. जबकि, दूसरे नंबर पर CTSA यानी सेंट्रल तिब्बतन स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन के स्कूलों ने शानदार प्रदर्शन किया. इसके बाद केंद्रीय विद्यालय स्कूलों का पास प्रतिशत 92.51 फीसदी रहा.








