Covid Update: भारत में अब थम रही कोरोना की रफ्तार, 1 दिन में 1,580 केस आए सामने, रिकवरी रेट 98.7 फीसदी हुआ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

भारत में अब थम रही कोरोना की रफ्तार.
1 दिन में 1,580 केस सामने आए हैं.
अब तक 5 लाख, 31736 की मौत हो चुकी है.

नई दिल्ली: भारत में कोविड-19 के 1,580 नए मामले सामने आए हैं, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 19,613 से घटकर 18,009 हो गई है. यह जानकारी शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से मिली. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह 8 बजे अद्यतन (अपडेट) किये गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 4.49 करोड़ (4,49,76,599) हो गई है. उपचाराधीन मामले कुल संक्रमणों का 0.04 प्रतिशत हैं.

मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.77 प्रतिशत दर्ज की गई. मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,44,28,417 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है. कोविड महामारी की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,753 हो गई है. इनमें संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में 12 नाम जोड़े हैं. मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड-19 टीकों की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं.

देश में कोरोना के चलते अब तक 5 लाख, 31 हजार, 736 संक्रमितों की मौत हो चुकी है. देश में कोरोना की रफ्तार थम चुकी है. सरकार ने सभी राज्यों की सरकारों को अलर्ट जारी किया था. कोरोना की गंभीरता को बढ़ता हुए देखते हुए देश के सभी कोविड अस्पतालों में मॉक ड्रिल भी किया गया था. देश के सबसे संक्रमित राज्यों में दिल्ली, केरल और महाराष्ट्र शामिल रहे हैं. अब तक यहां सबसे ज्यादा एक्टिव केस मिले हैं.

Tags: Corona cases in india, Covid update, Covid19 Pandemic

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे