Rewa Weather Update: तेज धूप और लू चलने से बढ़ी गर्मी, तापमान बढ़ने के आसार, लोगों का बाहर निकलना हुआ मुहाल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


आशुतोष तिवारी/ रीवा. रीवा के मौसम में एक बार फिर से बदलाव आया है. बेमौसम बारिश के बाद अब गर्मी अपना तेवर दिखाने लगी है. जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं पिछले दो दिनों से हो रही तेज धूप के कारण शहर के लोगों ने घर ने निकालना भी कम कर दिया है।गर्मी की वजह से हालात यह हैं कि सड़कें दोपहर में सूनी दिखाई देती है.ऐसा लगने लगा है की मानो शहर में अघोषित कर्फ्यू सा लगा है.पिछले दो दिनों से पारा 41 पर ही अटका हुआ है.

मंगलवार को पारा 41.1 रहा तो वहीं बुधवार को 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा.दो दिनों से तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ी है.इसके साथ ही रात का तापमान में भी बढ़ोत्तरी है. तापमान में और बढ़ोत्तरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है. आलम यह है की बहुत जरूरी काम होने पर ही लोग अपने घरों से निकल रहे है.दिन में इतनी गर्म हवाएं चल रही हैं कि तेज धूप और तपन के चलते लोग घरों से निकलना उचित नहीं समझ रहे है.

तेज धूप और लू से बढ़ी गर्मी
कई दिनों से मौसम में तेज हवा और बूंदाबांदी के चलते ऐसा लगने लगा था मौसम में हमेशा ऐसे ही ठंडक रहेगी. लेकिन पिछले सोमवार से तेज धूप और लू के चलते लोगों को गर्मी को एहसास हुआ अब लोगों का गर्मी से बुरा हाल है. जिन लोगों को मजबूरी में घर से बाहर निकलना पड़ रहा है. वह सुरक्षा के पूरे इंतजाम करके ही घर से बाहर जा रहे हैं.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 12:37 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे