
मो. महमूद आलम/नालंदा.कई ऐसे गरीब व ज़रूरतमंद परिवार है, जिनकी हालात ठीक नहीं होने के कारण बच्चों की गंभीर बीमारियों का इलाज नहीं करा पाते हैं. ऐसे बच्चों को जीवन भर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे परिवार के बच्चों को देखते हुए सरकार ने विभिन्न स्वास्थ सेवाएं संचालित की है. जिनमें से एक राष्ट्रीय बाल स्वास्थ कार्यक्रम के तहत बच्चों का इलाज संभव है. आरबीएसके के तहत जन्म से लेकर 18 साल तक के बच्चों को किसी भी प्रकार की बीमारी हो उसका सरकार मुफ़्त इलाज कराती है. इसमें 42 प्रकार की बीमारियों काइलाज मुफ्त में होता है, आप इसका लाभ उठा सकते हैं.
जिसके लिए एक टीम सभी आंगनबाड़ी केंद्र व स्कूलों में जाकर बच्चों का स्क्रीनिंग करतीहै.उसके बाद उसके हालात को देखते हुए इलाज कराया जाता है. जिनमें डिफेक्ट एट बर्थ, डिफिशिएंसी, डिजीज, डेवलपमेंट डिलेज इंक्लूडिंग डिसएबिलिटी यानी किसी भी प्रकार की बीमारी का विकार, बीमारी, कमी, और विकलांगता है. आरबीएसके में पहले 39 प्रकार की बीमारियां शामिल शामिल थीं. लेकिन अब 3 और बीमारियों को जोड़ दिया गया है. इनमें ट्यूबरक्लोसिस, लेप्रोसी और बौनापन शामिल है. मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना की तरह ही आरबीएसके द्वारा बधिर बच्चों को सुनने की क्षमता प्रदान करने के लिए एपिड योजना की शुरूआत की गई है. इस योजना के तहत बधिर बच्चों को नई जिंदगी दी जाएगी. अब तक बधिर बच्चों को सुनने के लिए यंत्र दिया जाता था लेकिन अब कॉक्लियर इंम्प्लाण्ट सर्जरी के माध्यम से सामान्य बच्चों की तरह सुनने की क्षमता प्रदान की जाएगी. पहली बार जिले से चार बच्चों को ऑपरेशन के लिए कानपुर रवाना किया गया.
जिले में 30 टीम घूम-घूम कर करती है स्क्रीनिंग
इस संबंध में सीएस डॉ.अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि जिले में इसकी 30 टीम घूम घूमकर कर सभी आंगनबाड़ी केंद्र व सरकारी स्कूलों में जाकर बच्चों का स्क्रीनिंग करती है. ऑपरेशन के रवाना किया गया है. शेष 8 बच्चों का ऑपरेशन की प्रक्रिया से संबंधित दस्तावेज तैयार किया जा रहा है. जैसे ही इन बच्चों से सम्बंधित दस्तावेज का काम पूरा होगा.ऑपरेशन के लिए स्व. डॉ. एसएन मलहोत्रा मेमोरियल ईएनटी फाउंडेशन कानपुर भेजा जाएगा. जिला समन्वयक ने बताया कि यह सुविधा सिर्फ 0-5 साल के बच्चों के लिए है. इस उम्र के वैसे बच्चे जिसमें सुनने की क्षमता समाप्त हो गई है, उसे कॉक्लियर इंम्प्लाण्ट सर्जरी किया जाएगा. इसमें कान के अंदर ही मशीन लगा दिया जाता है, जिसके बाद सामान्य बच्चों की तरह सुन सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 11:19 IST








