Opposition Unity: गठबंधन की गाड़ी पर झारखंड में आसान नहीं विपक्षी दलों की सवारी! सबकी अपनी-अपनी दावेदारी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रांची. झारखंड में गठबंधन की गाड़ी पर विपक्षी दलों की सवारी आसान नहीं दिख रही है. बीजेपी के खिलाफ एक मंच पर आने की राजनीति भले ही सफल होती दिख रही हो, लेकिन संपूर्ण विपक्षी एकता में सीट बंटवारे का पेच फंसता जरूर दिख रहा है. नीतीश कुमार के दौरा के बाद जेएमएम के महासचिव विनोद पांडेय ने स्पष्ट कर दिया है कि वो लोकसभा के सीट हिस्सेदारी में भी बड़े भाई की भूमिका में होगी.

इसके पीछे का तर्क वर्तमान विधायकों की संख्या और गठबंधन में बड़े भाई की भूमिका बताया जा रहा है. उनका कहना है कि अब तक विपक्षी दलों के एकजुट होने और नहीं होने को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं, पहली बाधा को पार कर लिया गया है. आगे सभी दलों को साथ लेकर चुनावी मैदान में उतरेंगे.

झारखंड गठबंधन की स्थिति में अब तक लोकसभा चुनाव में कांग्रेस बड़े भाई की भूमिका में रही है, जबकि विधानसभा चुनाव में जेएमएम बड़े भाई की भूमिका निभाती आ रही है. इस बार ऐसा संभव होगा ये कहना मुश्किल है. कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम का मानना है कि अभी सभी विपक्षी दल को एक मंच पर लाने की कवायद चल रही है. सीट बंटवारे पर अभी फैसला होना बाकी है. नीतीश कुमार देश भर के विपक्षी दल के नेताओं से मिल रहे हैं. इसी क्रम में वो हेमंत सोरेन से मिले हैं.

आपके शहर से (रांची)

राजद को 2019 के लोकसभा चुनाव में पलामू और चतरा सीट गठबंधन के तहत मिली थी. हालांकि, चतरा में कांग्रेस ने भी अपना उम्मीदवार उतार कर गठबंधन धर्म को तोड़ने का काम किया था. इस बार राजद एक साथ चुनाव तो लड़ना चाहती है पर दावा लोकसभा की चार सीट पर है. राजद प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार के मुताबिक, बीजेपी को हराना सबका लक्ष्य है. इसके लिए सीट की दावेदारी और त्याग को समझना होगा. राजद का दावा 4 सीटों पर रहेगा.

बीजेपी के खिलाफ संभावित विपक्षी एकता
जेएमएम- कांग्रेस, राजद, लेफ्ट और जदयू के साथ होने की संभावना.
जेएमएम का इन सीटों पर दावा- दुमका, राजमहल, गिरिडीह, जमशेदपुर, खूंटी, लोहरदगा, चाइबासा.
कांग्रेस- रांची, लोहरदगा, खूंटी, धनबाद, हजारीबाग, गोड्डा, चाइबासा, कोडरमा, चतरा.
राजद- पलामू , चतरा, कोडरमा, गोड्डा.
लेफ्ट ( माले-मासस-भाकपा )- कोडरमा, धनबाद, हजारीबाग.
जदयू- सीट की दावेदारी अभी स्पष्ट नहीं.

मिशन 2024 को लेकर फिलहाल सभी विपक्षी दलों को एक साथ एक मंच पर लाने की कोशिश हो रही है. एक सीट पर भाजपा के एक उम्मीदवार पर विपक्षा का एक प्रत्याशी, वाला फार्मूला तय किया गया है. लेकिन, राजनीति के जानकारों की नजर में ये इतना आसान भी नहीं दिखता है, जितना गठबंधन के नेता आसानी से दावा कर रहे हैं.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे