ये हैं बॉलीवुड के ‘पठान’, अपनी शर्तों पर करते थे काम, अमिताभ बच्चन के साथ 1 वजह से ठुकरा दी थी बड़ी फिल्म

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. मनोरंजन जगत में कहा जाता है कि राज कुमार (Raj Kumar) ऐसे एक्टर थे जो अपने अक्खड़ स्वभाव के कारण कई लोगों को सेट पर नाराज कर दिया करते थे. अमूमन हर कोई उनसे बात करने में घबराता था लेकिन इंडस्ट्री में कुछ कलाकार हैं, जिन्होंने राज कुमार की बोलती बंद कर दी थी. हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के ‘पठान’ कहे जाने वाले एक्टर की. हैंडसम लड़के का ये फोटो देखकर क्या आप इस ‘पठान’  (Pathaan) का नाम बता सकते हैं? ये एक्टर हमेशा अपनी शर्तों पर काम किया करता था और अपने दौर में इनका बॉलीवुड में एक अलग ही जलवा था.

फोटो को ध्यान से देखने पर शायद आप इन्हें पहचान गए होंगे. यदि नहीं तो आपको एक हिंट देते हैं. इनके और जीनत अमान के प्यार के चर्चे बॉलीवुड गलियारों में खूब फेमस हुए थे. यहां तक कि इन पर जीनत पर हाथ उठाने का भी आरोप था. ये अपने उसूलों के काफी पक्के थे और इनके दो भाई भी मनोरंजन जगत का हिस्सा रह चुके हैं.

कहा जाता था स्टाइल आइकन
इतने हिंट के बाद शायद आप इन्हें पहचान गए होंगे यदि नहीं तो ज्यादा परेशान मत होइए हम आपको इनका नाम बता देते हैं. ये हैं बॉलीवुड के खूबसूतर अभिनेताओं में शुमार ‘फिरोज खान’. पठान परिवार में साल 25 सितम्बर 1939 को इनका जन्म हुआ था. जवानी के दिनों में ये काफी हैंडसम लगते थे और बॉलीवुड में इनके खूब चर्चे थे. फिरोज को स्टाइल आइकन माना जाता था, शुरुआती दौर में साइड किरदार निभाने के बाद इन्होंने लीड एक्टर के तौर पर भी खूब फेम हासिल की.

साधारण दिख रहा ये लड़का है दिग्गज एक्टर, हॉलीवुड कलाकारों से होती थी तुलना, खूबसूरती पर फिदा थीं लड़कियां

प्रकाश मेहरा की ​ठुकरा दी फिल्म
फिरोज खान के लिए कहा जाता था कि वे उसूलों के काफी पक्के थे. उन्होंने अपने कुछ सिद्धांत बना रखे थे, जिन्हें लेकर वे काफी सख्त थे. वे दिल खोलकर प्यार करते थे लेकिन यदि कोई परेशान करता था तो वे उसे छोड़ते भी नहीं थे. 10 सितम्बर 1976 को प्रकाश मेहरा फिल्म ‘हेरा फेरी’ लेकर आए थे. इस फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन के साथ पहले फिरोज खान को लिया गया था. लेकिन फिरोज ने यह फिल्म सिर्फ इसलिए ठुकरा दी क्योंकि शूटिंग शेड्यूल में संडे भी शामिल था. उसूलों के मुताबिक, फिरोज संडे को काम नहीं करते थे. ऐसे में उन्होंने फिल्म करने से इनकार कर दिया. इसके बाद फिरोज वाला किरदार अमिताभ ने किया और अमिताभ वाला रोल विनोद खन्ना को दिया गया.

बता दें कि अमिताभ और विनोद ​खन्ना की साथ में यह छठी फिल्म थी.

Tags: Amitabh bachchan, Entertainment Special, Throwback pictures, Vinod Khanna

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे