
नितिन गोस्वामी/चंदौली : उत्तर प्रदेश के चंदौली में घर के बाहर सो रही बच्ची के साथ बारात में आए एक युवक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. वहीं वारदात की सूचना मिवले ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया.
दरअसल, वारदात चंदौली जिला के अलीनगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. गौरतलब है कि मिर्जापुर के कछवा से एक बारात चंदौली के इस गांव में आई थी आसपास के लोगों के साथ पीड़िता के परिजन शादी में सम्मिलित होने के चले गए थे. इस दौरान घर के बाहर सो रही इस बच्ची के साथ 28 वर्ष के एक युवक ने दरंदगी को अंजाम दिया है. आरोपी शादी में शामिल होने आया था और बच्ची को अकेला सोता देख उसने इस घटना को अंजाम दिया है. वहीं मामला सामने आने के बाद अलीनगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आस पड़ोस के लोगों को पूछताछ के बाद आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया.
पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
परिजनों के अनुसार बगल में शादी थी और बारात के समय वह सभी शादी में शामिल होने गए थे. ऐसे में पीड़िता सो गई थी तो उसे घर के बाहर सोता छोड़ गए थे. इसी बीच मौका पाकर आरोपी युवक ने घटना को अंजाम दिया. जब लोग वापस आए तो बच्ची ने रो-रोकर परिजनों को आप बीती सुनाई. सुबह परिजन इस मामले को लेकर थाने पहुंचे. जानकारी के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इस मामले से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया.
वहीं पीड़ित बालिका का मेडिकल के लिए भेज दिया गया है. इस संबंध में एडिशनल एएसपी विनय कुमार सिंह ने बताया कि संबंधित मामले में शिकायत मिलने के बाद पॉस्को की धाराओं सहित सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक गिरफ्तार कर लिया गया है. संबंधित मामले अन्य कार्रवाई की जा रही है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Chandauli News, UP news
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 11:05 IST








