कपड़े प्रेस करने में आता है आलस, फॉलो करें 5 आसान टिप्स, मिनटों में आयरन होंगे ढेर सारे कपड़े

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Tips to Iron your Clothes : आयरन किए कपड़े पहनना ज्यादातर लोगों की डेली लाइफ का हिस्सा होता है. खासकर वर्किंग लोगों के लिए आयरन किए कपड़ों की जरूरत लगभग रोजाना ही होती है. लेकिन, प्रेस किए कपड़े पहनना जितना अच्छा लगता है, कपड़ों को आयरन करना उतना ही मुश्किल भरा काम भी लगता है. इस वजह से बहुत लोग न चाहते हुए भी बाहर से कपड़े आयरन करवाते हैं. ऐसे में हम आपको आसानी के साथ ढेर सारे कपड़े प्रेस करने के टिप्स बताते हैं.

01

पानी का करें इस्तेमाल: कुछ कपड़े ऐसे होते हैं, खासकर कॉटन के जिनको धोने के बाद उनमें बहुत ज्यादा सिकुड़न पड़ जाती है. इसी वजह से इनको प्रेस करने में बहुत ज्यादा समय लग जाता है. साथ ही कई बार प्रेस के बाद भी रिंकल्स अच्छी तरीके से दूर नहीं होती हैं. ऐसे में आप कपड़े प्रेस करते समय पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए किसी स्प्रे बोतल में पानी भरकर कपड़ों पर स्प्रे करें. या फिर किसी कॉटन के रूमाल को भिगो कर कपड़े पर पानी छिड़क सकते हैं. इससे कपड़े जल्दी प्रेस होते हैं साथ ही सिकुड़न भी पूरी तरीके से चली जाती है. (Image-Canva)

02

हेयर ड्रायर की मदद लें: कई बार प्रेस किये कपड़ों को अलमीरा में रखने पर हल्की-फुल्की सिकुड़न ड्रेसेज पर पड़ जाती हैं. इन ड्रेसेज को पहनने पर लुक अच्छा नहीं आता है. ऐसे में इन रिंकल्स को दूर करने के लिए आप हेयर ड्रायर की मदद ले सकते हैं. इसके लिए कपड़ों पर पानी का स्प्रे करें फिर कपड़ों पर हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करें. इससे कपड़े सेकेंडों में रिंकल फ्री हो जाएंगे. (Image-Canva)

03

प्रेस करने का परफेक्ट तरीका: कपड़ों को प्रेस करने में कई बार समय तो ज्यादा लगता ही है, मेहनत भी काफी लग जाती है. इसकी एक वजह होती है आयरन का सही तरीके से इस्तेमाल न करना. ऐसे में सबसे पहले आप प्रेस के सभी कपड़ों को अलग-अलग डिवाइड कर लें. इसके लिए हल्के और मोटे कपड़ों को अलग रखें. अब हल्के कपड़ों को नॉर्मल हीट पर प्रेस करें. तो वहीं मोटे और कॉटन के कपड़ों के लिए प्रेस को उनके आधार पर सेट करें. ऐसे में आपको प्रेस के ज्यादा गर्म या ठंडा होने का वेट नहीं करना पड़ेगा. (Image-Canva)

04

हैंगर का यूज करें: कपड़ों को धोने के बाद इनको सिकुड़न से बचाने के लिए आप हैंगर का इस्तेमाल कर सकते हैं. खासकर वॉशिंग मशीन में भारी कपड़ों और शर्ट व पैंट को धोने के बाद सुखाने के लिए हैंगर में टांगे. इससे कपड़ों पर ज्यादा रिंकल्स नहीं पड़ेगें और आयरन करने में ज्यादा समय और मेहनत नहीं खर्च होगी. (Image-Canva)

05

लेस वाले कपड़े प्रेस करने के टिप्स: लेस वाले कपड़े प्रेस करने में भी कई बार काफी समय लग जाता है. ऐसे में इन कपड़ों को प्रेस करने के लिए अखबार की शीट लेकर कपड़े को इसके बीच में रखें. इसके बाद प्रेस को मीडियम पर सेट करके कपड़ा आयरन करें. इससे प्रेस करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा और कपड़ा अच्छी तरह से प्रेस भी हो जायेगा. (Image-Canva) (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे