बूंदीः नगरपरिषद आयुक्त और कांग्रेस पार्षदों के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा, दोनों पक्ष पहुंचे थाने

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बूंदी. नगर परिषद में गुरुवार को कांग्रेस पार्षदों और आयुक्त के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए कोतवाली थाना पुलिस में शिकायत सौंपी. पुलिस ने आयुक्त की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, जबकि पार्षदों के परिवाद को जांच में लिया गया है. नगर परिषद आयुक्त महावीर सिंह सिसोदिया ने कांग्रेस पार्षद एडवोकेट देवराज गोचर, साबिर खान, प्रेमप्रकाश एवरग्रीन, अंकित बुलीवाल, पार्षद पति एडवोकेट मोहम्मद वसीम पर उपसभापति के चैम्बर में बुलाकर मोबाइल फोन छीनने, डेढ़ घंटे तक बंधक बनाने, धक्का मुक्की करने व मुंह काला करने का प्रयास करने के साथ राजकार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए थाना कोतवाली पुलिस में शिकायत दी है.

इसके अलावा पार्षद अंकित बुलीवाल ने आयुक्त महावीर सिंह सिसोदिया के खिलाफ जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने, धक्का मुक्की करने व राजकार्य में बाधा पहुचाने के झूठे केस में फंसाने की आपराधिक धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना कोतवाली में रिपोर्ट दी है.

आयुक्त ने लगाए गंभीर आरोप
जानकारी के मुताबिक, नगर परिषद आयुक्त महावीर सिंह सिसोदिया का आरोप है कि 3-4 बार उनके मोबाइल पर देवराज गोचर का कॉल आया, जिसके बाद उपसभापति लटूर भाई का कॉल आया जिस पर गुरूवार दोपहर 3 बजे आयुक्त उपसभापति के कक्ष में पहुंचे तो वहां पार्षद देवराज गोचर, साबिर खान, प्रेम प्रकाश एवरग्रीन, अंकित बुलिवाल व पार्षद पति वसीम खान आदि मौजूद थे. जिन्होंने कमरे के तीनों रास्ते बंद करने के पश्चात पार्षद साबिर खान ने आयुक्त का मोबाइल छीन लिया, मोबाइल लेने की कोशिश की तो मोबाइल नहीं दिया बाहर निकलने लगा तो देवराज गोचर काले तेल की 1 लीटर की बोतल लेकर आए और मुहं काला करने का प्रयास किया. किसी तरह का गेट खोल कर कमरे से बाहर भागा तब जाकर मौजूद कर्मचारियों ने बीच बचाव किया.

पार्षदों ने आयुक्त पर लगाया झूठ बोलने का आरोप
पार्षदों का आरोप है कि शहर में आवारा सांडों के आंतक से हो रही दुर्घटनाओं, नगर परिषद की करोड़ों की जमीन मिलीभगत कर कौड़ियों के भाव अडानी को किए आवंटन को निरस्त करने सहित समस्याओं को लेकर आयुक्त सिसोदिया को उपसभापति के चेंबर बुलाया था. अचानक आयुक्त आग बबूला हो गए और पार्षद अंकित बुलिवाल को जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए धक्का-मुक्की करने लगे. पार्षद देवराज गोचर, उपसभापति लटूर भाई, भेरूलाल महावर ने बीच-बचाव किया तो भेरूलाल महावर से भी धक्कामुक्की की. आयुक्त सिसोदिया ने पार्षदों को धक्का देकर पीछे धकेल दिया और जोर-जोर से चिल्लाने लगे और राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देने लगे. जिस पर उपसभापति लटूर भाई, पार्षद अनवर हुसैन, साबिर खान, प्रेम प्रकाश एवरग्रीन, मोहम्मद आसिफ, वसीम, आरिफ ने आयुक्त को इस प्रकार बयानबाजी करने से रोका. पार्षदों ने आयुक्त द्वारा अपने कर्मचारियों और गार्ड को बुलाकर मोबाइल फोन उपसभापति के टेबल पर फेंकने का आरोप लगाया है.

असंतुष्ट चल रहे कई पार्षद
गौरतलब है कि कांग्रेस के करीब एक दर्जन पार्षद पिछले करीब 6 महीने से असंतुष्ट चल रहे है. ये पार्षद बोर्ड बैठक का बहिष्कार व हंगामा कर चुके है. कांग्रेस पार्षदों की लगातार हो रही अनदेखी के चलते पार्षद नाराज है. इसे लेकर बुधवार को कांग्रेस के पार्षदों ने रामगंज बालाजी क्षेत्र में गोपनीय  बैठक की थी, जिसके अगले दिन यह घटना घटित हो गया.

Tags: Bundi, Congress, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे