Moradabad News: कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर हैं लोग, ग्रामीणों का छलका दर्द

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: पीयूष शर्मा

मुरादाबाद. उत्तर प्रदेश सरकार विकास को लेकर लाख दावे कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर की बात करें तो बहुत सी जगह ऐसी है. जहां पर विकास के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है. ऐसा ही नजारा मुंडापांडे ब्लॉक में देखने को मिला है. जहां पर गंदी नालियों का पानी गांव के मुख्य मार्ग पर आ गया है और उससे ग्रामीणों को बमुश्किल होकर गुजरना पड़ता है.

इसके साथ ही दूरदराज पढ़ने वाले बच्चे भी उसी गंदे पानी से होकर गुजरते हैं. जिससे साफ प्रतीत होता है कि सरकार के दावे हवा-हवाई हैं. जमीनी स्तर पर कोई कार्य नहीं किया जा रहा है. ग्रामीणों ने कई बार सड़क की मांग को लेकर मांग की थी. लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. वहीं सड़क पर जमा गंदगी व कीचड़ से दुर्घटना का आलम बना रहता है.

गांव लालपुर तीतरी की सड़क का हाल खराब
मुरादाबाद जनपद के विकासखंड मूंढापांडे ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत लालपुर तीतरी के मुख्य मार्ग में गांव की नालियों का गंदा पानी इकट्ठा हो गया है. जिससे आने जाने वाले यात्रियों को मार्ग से गुजर कर बमुश्किल अपना सफर तय करना पड़ रहा है. ग्रामीण और यात्रियों का कहना है कि कई बार एसडीएम और ब्लाक अधिकारियों से इस जलभराव की समस्या की शिकायत की लेकिन कोई भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है.

जलभराव से ग्रामीण परेशान
गांव के मुख्य मार्ग में जलभराव हो जाने से आए दिन टू व्हीलर बाइक फिसल कर गिर जाती है और राहगीर चोटिल हो जाते हैं. जिससे ग्रामीणों और यात्रियों को खासा परेशानी हो रही है. इसी को लेकर गांव वासियों ने इस जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए प्रशासन से मांग की है.गांव की बदहाली की तस्वीर से स्पष्ट है कि गांव को सुंदर बनाने के दावे की हकीकत क्या है.

Tags: CM Yogi, Moradabad News, Muddy Road, UP news, Water logging, Yogi government

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे