रामानुजम सर्च इन मैथमेटिक्स एग्जाम में अभय बने बिहार टॉपर, बनना चाहते हैं वैज्ञानिक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अभिनव कुमार/दरभंगा. बिहार में प्रतिभा की कमी नहीं है, लेकिन उसमें भी जो सबसे बेहतर है उसे टॉपर कहते हैं. दरभंगा का अभय रामानुजम सर्च इन मैथमेटिक्स में लगातार दो वर्षों से बिहार टॉपर हो रहा है. साथ ही, कई ऐसे नेशनल ओलंपियाड और एग्जामिनेशन हैं, जिसमें अभय ने बेहतर परफॉर्मेंस कर यह साबित किया है कि मिथिला के युवा हर क्षेत्र में अपना डंका बजा सकते हैं. कुछ दिनों पूर्व जेईई मेंस एग्जाम में अच्छा रैंक लाकर अभय ने अपने क्षेत्र और परिवार का मान बढ़ाया है. अभय आगे चल कर वैज्ञानिक बनना चाहता है.

अभय ने बताया कि उनकी तैयारी में सबसे ज्यादा योगदान उनके चाचा प्रताप कुमार राय की है. गणित की तैयारी वही करवाते थे. बिहार सरकार की योजना है जिसमें राज्य  जो नये-नये बच्चे टैलेंटेड हैं, उन्हें पहचान कर हायर एजुकेशन की ओर बढ़ाया जाए. वैसे बच्चों को पहचानने के लिए रामानुजम सर्च इन मैथमेटिक्स जैसे कॉम्पीटिशन बिहार सरकार के द्वारा आयोजित की जाती है.

11वीं और 12वीं में हुए हैं बिहार टॉपर

यह प्रतियोगिता बीते दो वर्षों से आयोजित होती है. दोनों ही साल बिहार टॉपर के रूप में रहा है. जब बड़े-बड़े अधिकारी और मंत्री सम्मानित करते हैं, तो हौसला और बढ़ जाता है. इसमें अभी मैथ की ही परीक्षा होती है. यह बिहार सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से आयोजित होता है. इसमें आवेदन करने के लिए सरकारी वेबसाइट है जहां विजिट कर बच्चे आवेदन कर सकते हैं. इसमें बेहतर करने के लिए पढ़ाई के साथ कड़ी मेहनत भी करनी पड़ेगी.

बिहार से इतने छात्रों ने कराया था रजिस्ट्रेशन

बता दें कि, बीते दिसंबर में इसका रजिस्ट्रेशन हुआ था. इसमें क्लास 9, 10, 11 और 12 के छात्रों ने हिस्सा लिया था. इसमें में 12वीं में 1,41,276 छत्रों ने पंजीकरण कराया था जिसमें से 2,652 का चयन हुआ था. दरभंगा के अभय ने 11वीं और 12वीं में स्टेट टॉप किया है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 07:46 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे