Passport Apply Online: घर बैठे करें पासपोर्ट के लिए अप्लाई, आसान है, बस फॉलो करें ये स्टेप्स

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. पासपोर्ट एक आधिकारिक दस्तावेज होता है. देश से बाहर जाने के लिए सबसे जरूरी चीज  पासपोर्ट (Passport) ही होती है. पासपोर्ट आपकी राष्ट्रीयता की पुष्टि करता है. यह दस्तावेज बताता है कि आप किस देश के नागरिक हैं. अगर अब तक आपने अपना पार्सपोर्ट नहीं बनवाया है तो घबराइए नहीं. पासपोर्ट बनवाना बेहद आसान है.

mPassport Seva ऐप के जरिए आप आसानी से पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं. पासपोर्ट केवल आधार कार्ड के बेसिस पर भी बनवा सकते हैं. आप खुद इस ऐप के जरिए आवेदन कर सकते हैं. पासपोर्ट के लिए महज 1500 रुपये का ऑनलाइन पेमेंट करना होगा. पुलिस वेरिफिकेशन होने के एक सप्ताह के अंदर आपके घर पर पासपोर्ट आ जाता है. आज हम आपको पासपोर्ट बनवाने की प्रकिया के बारे में बता रहे हैं.

mPassport सेवा ऐप के जरिए पासपोर्ट के लिए आवेदन कैसे करें-

  • अपने मोबाइल में mPassport सेवा ऐप डाउनलोड करें.
  • अब ऐप को ओपन करें और New User Registration पर क्लिक करें.
  • अपने एड्रेस के आधार पर पासपोर्ट ऑफिस का चयन करें.
  • इसके बाद, नाम, जन्म तिथि, ईमेल आईडी आदि जानकारी दर्ज करें.
  • अब यूनिक लॉगिन आईडी दर्ज करें (यह ईमेल आईडी भी हो सकती है)
  • इसके बाद एक स्ट्रॉन्ग पासवर्ड बनाएं. सिक्योरिटी सवाल और जवाब का चयन करें. पासवर्ड भूल जाने पर पुनः प्राप्त करने के लिए इसकी जरूरत होती है.
  • कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
  • अब पासपोर्ट ऑफिस द्वारा आपके ईमेल एड्रेस पर एक वेरिफिकेशन लिंक आएगा.
  • इस लिंक पर क्लिक करने पर एक नए वेबपेज पर भेज दिया जाएगा और पुष्टि के लिए लॉगइन आईडी दर्ज करने के लिए कहा जाएगा.
  • अकाउंट वैरिफाइड होने के बाद ऐप को बंद करें और दोबारा लॉग इन करें.
  • अब आवेदक को Existing User टैब पर क्लिक करना होगा.
  • लॉगइन आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें.
  • अब Apply For Fresh Passport पर क्लिक करें.
  • पूछी गई जानकारियां भरें और ऐप पर बताए गए प्रक्रिया को फॉलो करें.
  • इसके बाद फीस का भुगतान करें.
  • अब अपॉइंटमेंट फिक्स करें और पासपोर्ट केंद्र पर जाकर डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन कराएं.

Tags: Business news, Business news in hindi, Passport, Visa

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे