
नई दिल्ली (IAS Officers, UPSC Exam). यूपीएससी परीक्षा सिर्फ देश की ही नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है. यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा के जरिए आईएएस, आईपीएस व आईआरएस अफसरों का चयन किया जाता है. सरकारी नौकरी के इच्छुक लाखों उम्मीदवार यूपीएससी परीक्षा देते हैं, जिनमें से कुछ का ही सेलेक्शन हो पाता है.
केंद्र सरकार ने यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam Format) के प्रारूप और आयु सीमा आदि पर विचार-विमर्श करने के लिए बासवान समिति की स्थापना की थी (Baswan Committee UPSC Chairman). इसके चेयरमैन श्री बीएस बासवान हैं. कमिटी की सिफारिश के आधार पर 569 आईएएस अफसरों की कमी का पता चला था.
देश को हर साल मिलते हैं इतने IAS अफसर
बासवान समिति की सिफारिश पर देश में हर साल 180 आईएएस अफसरों की नियुक्ति की जाती है. साथ ही यह भी तय किया गया था कि रिक्तियों की संख्या इससे ज्यादा नहीं बढ़ाई जाएगी. दरअसल, ज्यादा अफसरों की नियुक्ति होने से मसूरी में स्थित लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन में उन्हें प्रशिक्षण देना मुश्किल हो जाएगा (IAS Training).
IAS का सेलेक्शन कैसे होता है?
आईएएस बनने के इच्छुक सभी उम्मीदवारों के लिए यूपीएससी परीक्षा के सभी चरण पास करना अनिवार्य है. उसके बाद उन्हें प्रोफेशनल सर्विस के लिए मसूरी में प्रशिक्षण दिया जाता है-
1- भारतीय प्रशासनिक सेवा में सेलेक्शन होने के बाद प्रशिक्षु आईएएस अफसरों को LBSNAA भेजा जाता है.
2- आईएएस अफसरों को 2 सालों तक प्रशिक्षण दिया जाता है.
3- शुरुआती 3 महीने उन्हें भारतीय पुलिस सेवा (Indian Police Service, IPS) के लिए चयनित उम्मीदवारों के साथ प्रशिक्षण दिया जाता है.
4- इसके बाद LBSNAA में सिर्फ आईएएस अफसरों की ट्रेनिंग जारी रहती है. आईपीएस अफसरों को आगे के प्रशिक्षण के लिए हैदराबाद भेज दिया जाता है (IPS Training).
कैडर अफसरों की अधिकृत संख्या कुल अफसर कितने अफसर कम हैं
AGMUT 337 279 58
आंध्र प्रदेश 211 170 41
असम-मेघालय 263 221 42
बिहार 342 243 99
छत्तीसगढ़ 193 154 39
गुजरात 297 241 56
हरियाणा 205 155 50
हिमाचल प्रदेश 147 115 32
जम्मू-कश्मीर 137 91 46
झारखंड 215 144 71
कर्नाटक 314 215 99
केरल 231 150 81
मध्य प्रदेश 439 341 98
महाराष्ट्र 361 313 48
मणिपुर 115 91 24
नागालैंड 94 67 27
ओडिशा 237 178 59
पंजाब 221 182 39
राजस्थान 313 243 70
सिक्किम 48 37 11
तमिल नाडु 376 289 87
तेलंगाना 208 130 78
त्रिपुरा 96 76 20
उत्तर प्रदेश 621 515 106
उत्तराखंड 120 87 33
पश्चिम बंगाल 359 277 82
ये भी पढ़ें:
छोटे शहर की लड़की, IIT से पढ़ाई, मां का छूटा साथ, UPSC टॉपर्स लिस्ट में आया नाम
इस बार आपको ही मिलेगा प्रमोशन, बस गांठ बांध लें ये बातें, 100% होगी तरक्की
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: IAS exam, IAS Officer, IPS Officer, Upsc exam, सरकारी नौकरी
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 07:30 IST








