300 करोड़ी ‘पुष्पा’ के हीरो अल्लू से इम्प्रेस हेमा मालिनी, बॉलीवुड कलाकारों को मारा ताना, कहा-‘हमारे हीरो ऐसे…’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. पिछले समय में आई साउथ की हिट फिल्मों के बार में पूछा जाए तो फिल्म ‘पुष्पा’ का नाम जरूर आएगा. साल 2021 में आई इस फिल्म को दर्शकों ने इतना प्यार दिया कि अब फिल्म का दूसरा भाग ‘पुष्पा : दि रूल’  (Pushpa: The Rule) रिलीज होने वाला है. ​फिल्म के लीड हीरो अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने ‘पुष्पा’ का किरदार इतनी बेहतरी से निभाया था कि हर कोई उनकी एक्टिंग का कायल हो गया था. यहां तक कि ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी (Hema Malini) भी उनके इस धांसू अभिनय पर फिदा हैं. हेमा मालिनी ने हाल ही एक इंटरव्यू में जमकर अल्लू की तारीफ की और लगे हाथ बॉलीवुड के हीरो पर भी ताना मार दिया. बॉलीवुड एक्टर्स पर किया गया कमेंट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

फिल्म ‘पुष्पा: दि राइज’ को सुकुमार ने निर्देशित किया था और यह 17 दिसम्बर 2021 को रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों ने इतना पसंद किया कि देशभर में यह फिल्म हिट हो गई. अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल की अहम भूमिका वाली इस फिल्म ने 373 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. फिल्म की सफलता को देखते हुए ही ​इसके दूसरे भाग ‘पुष्पा: दि रूल’ को बनाने का निर्णय किया गया था. फिल्म का हाल ही टीजर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों का प्यार मिला था. फिल्म का दूसरा भाग इस साल दिसम्बर तक रिलीज होने की खबरें हैं.

hema malini, hema malini dharmendra, hema malini dharmendra sultan movie, allu arjun, allu arjun in pushpa, hema malini impressed with allu arjun, hema commented on bollywood hero, allu arjun look in pushpa, hema malini likes allu performance, pushpa 2 release date, shahrukh khan jawaan, allu in jawaan, allu i sandeep reddy vanga movie

(twitter@pushpamovie)

किरदार में ढल गए थे अल्लू
फिल्म में अल्लू डार्क स्किन टोन और दाड़ी में साधारण नजर आए थे और अमूमन इस तरह के गेटअप के लिए हीरो राजी नहीं होते. अल्लू की इसी बात से हेमा प्रभावित हैं. ई टाइम्स में छपे एक इंटरव्यू में हेमा का कहना था, ‘मैंने पुष्पा देखी और बड़ा मजा आया देखने में. फिल्म का वो खास डांस स्टेप कई लोग करते हैं. मुझे उसकी परफॉर्मेंस बहुत अच्छी लगी. इसके बाद मैंने अल्लू की दूसरी एक फिल्म देखी और अनुभव किया वह गुड लुकिंग बॉय है. ‘पुष्पा’ में वे बिल्कुल ही अलग नजर आ रहे थे. उसने बहुत बढ़िया किरदार निभाया, सबसे बड़ी बात यह है कि उसने इस तर​ह के लुक के लिए हामी भरी. हमारे हिंदी फिल्म हीरो थोड़े ना ऐसे दिखेंगे. मुझे याद है कि फिल्म ‘सुल्तान’ में धर्मजी का लुक थोड़ा डार्क था और वे संकोच कर रहे थे.’

‘पुष्पा’ में ‘भंवर सिंह शेखावत’ होता ये एक्टर, अल्लू अर्जुन को देता जबरदस्त टक्कर, शाहरुख से भी है इनका कनेक्शन

बता दें कि साउथ में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके अल्लू अब संदीप रेडी वांगा के साथ एक अनटाइटल्ड ​प्रोजेक्ट कर रहे हैं. इसके अलावा खबर है कि वे शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ में भी कैमियो कर रहे हैं.

Tags: Allu Arjun, Entertainment Special, Hema malini, South cinema

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे