दूल्हे राजा करण देओल की दृशा संग लंच डेट, पहली बार दिखे साथ, इस दिन होगी धर्मेंद्र-प्रकाश कौर के पोते की शादी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. Karan Deol Marriage: फिल्मी दुनिया के प्रसिद्ध देओल परिवार में जल्द शादी की शहनाईयां बजने वाली हैं. इन दिनों सभी शादी की तैयारियों में बिजी हैं. धर्मेंद्र और प्रकाश कौर के पोते करण देओल विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं. बीते कुछ दिनों से दोनों की शादी की खबरें सामने आ रही हैं लेकिन सनी देओल के परिवार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. उधर, शादी की चर्चाओं के बीच पहली बार करण और देओल परिवार की होने वाली बहू दृशा आचार्य को साथ स्पॉट किया गया. बुधवार को यह कपल लंच डेट पर निकला और इसी दौरान दोनों कैमरे की नजर में कैद हो गया.

करण और दृशा को पहली बार साथ देखकर सभी उत्सुक नजर आ रहे हैं और शादी की खबरों को पुख्ता मान रहे हैं. लंच डेट के लिए कपल ने कैजुअल आउटफिट कैरी किए. करण ब्लैक ग्राफिक टी शर्ट और ग्रेट शॉर्ट में दिखे. वहीं, दृशा रिप्ड ब्लू जींस और ब्लैक टी शर्ट में दिखीं. इसके साथ ही दोनों ने मैचिंग सनग्लासेस कैरी किया हुआ था.

karan deol, Drisha Acharya, drisha and karan, jaran deol marriage details, karan deol marriage date, karan deol debut movie, hema malini and deol family, dharmendra and prakash kaur, sunny deol son marriage, dharmendra grandson, karan deol marriage on 16th june, deol family, hema malini and prakash kaur, bimal roy, bollywood latest news

(@yogenshah_s)

जून में इस दिन होगी शादी
करण देओल और दृशा एक दूसरे को बीते 6 सालों से जानते हैं. दृशा सीधे तौर पर फिल्मी दुनिया से नहीं जुड़ी हुई हैं लेकिन वे प्रसिद्ध फिल्मकार बिमल रॉय की परनातिन हैं. वे ट्रैवल इंडस्ट्री में काम करती हैं. जानकारी के अनुसार, करण और दृशा की शादी के सभी फंक्शन मुंबई में होंगे. शादी 16 से 18 जून के बीच होगी, जिसमें शादी के सभी पारम्परिक रीति रिवाज शामिल होंगे. शादी को लेकर देओल परिवार में तैयारियां बड़े स्तर पर चल रही हैं. धर्मेंद्र और प्रकाश कौर के पोते की शादी के लिए बॉलीवुड के सभी खास लोगों को इन्वाइट किए जाने की खबर है क्योंकि लंबे समय बाद देओल परिवार में शादी हो रही है.

43 साल बाद हेमा ने तोड़ी चुप्पी, धर्मेन्द्र को हमसफर बनाने का खोला राज, कहा-‘अगर पारम्परिक शादी होती तो…’

उधर, माना जा रहा है कि धर्मेंद्र के परिवार और हेमा मालिनी के परिवार के बीच बीते 43 साल से जो दूरियां बनी हुई हैं, वे भी इस शादी में दूर हो जाएंगी. माना जा रहा है कि शादी में हेमा भी अपने परिवार संग शिरकत करेंगी. बता दें कि करण और दृशा की सगाई दो माह पहले ही एक निजी फंक्शन में कर दी गई थी. करण ने ‘पल पल दिल के पास’ से कॅरियर की शुुरुआत की थी. अब वे जल्द ही फिल्म ‘अपने 2’ में नजर आएंगे.

Tags: Dharmendra, Hema malini, Karan Deol, Sunny deol

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे