30 करोड़ी फिल्म के लिए धर्मेंद्र-विनोद ने किया इनकार, टीनू आनंद ने लगाई 1 जुगत, ‘एंग्री यंग मैन’ ने लगा दी आग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. ‘हम जहां खड़े होते हैं…लाइन वहीं से शुरू होती है…’ ये 80 के दशक की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कालिया’ (Kaalia) का डायलॉग है. अमिताभ बच्चन (Amtabh Bachchan) की आवाज से सजे इस डायलॉग पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाई थीं. लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि अम‍िताभ इस फिल्‍म की पहली पसंद नहीं थे. बल्‍कि अम‍िताभ से पहले एक नहीं बड़े कलाकारों को इस फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए चुना गया था. लेकिन उनके इनकार के बाद अमिताभ बच्चन को इस फिल्म के लिए राजी किया गया. आइए, बताते हैं…

टीनू आनंद (Tinu Anand) की फिल्म ‘कालिया’ 25 दिसम्बर 1981 को रिलीज हुई थी. इस फिल्म में अमिताभ के साथ प्राण, परवीन बॉबी, आशा पारेख, कादर खान, अमजद खान मुख्य भूमिका में थे. फिल्म ने अमिताभ की एंग्री यंग मैन की इमेज को और बढ़ा दिया था और बड़े पर्दे पर यह फिल्म उस साल की 8वीं हाइएस्ट ग्रोसिंग फिल्म बनी थी.

धर्मेंद्र और विनोद खन्ना नहीं बन सके हिस्सा
‘कालिया’ के लिए पहले धर्मेंद्र और विनोद खन्ना के नाम पर भी विचार किया गया था. चूंकि फिल्म की कहानी के अनुसार, धर्मेंद्र फिट थे लेकिन उनके पास उस समझ डेट्स नहीं थीं. वहीं, दूसरी तरफ विनोद खन्ना ओशो की शरण में जाने के कारण फिल्मों से दूर थे. ऐसे में टीनू आनंद के जेहन में सिर्फ एंग्री यंग मैन अमिताभ थे जो उनकी कहानी में फिट बैठ रहे थे. टीनू ने बहुत बार अमिताभ को कहानी सुनाने का प्रयास किया लेकिन वे भी बिजी थी.

43 साल बाद हेमा ने तोड़ी चुप्पी, धर्मेन्द्र को हमसफर बनाने का खोला राज, कहा-‘अगर पारम्परिक शादी होती तो…’

टीनू ने किया पीछा और सुनाई स्टोरी
अमिताभ से समय ना मिलने के कारण एक बार टीनू उनके पीछे फिल्म ‘डॉन’ के सेट पर पहुंच गए. वहां, जैसे ही समय मिला उन्होंने बिग बी को कहानी सुनाई. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ‘मुझे पता है कि आपको कहानी पसंद आई है, इनकार मत करना’. जिस विश्वास के साथ टीनू ने फिल्म की कहानी सुनाई थी उससे अमिताभ खासे प्रभावित हुए और उन्होंने फिल्म के लिए हां कह दी. फिल्म ने इतिहास रचा और 30 करोड़ रुपये की कमाई की.

Tags: Amitabh bachchan, Dharmendra, Entertainment Special, Vinod Khanna

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे