‘…तो क्या मैं उद्धव से कहता इस्तीफा मत दो’, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर क्या-क्या बोले पूर्व गर्वनर भगत सिंह कोश्यारी?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने कल महाराष्ट्र सियासी संकट मामले में फैसला सुनाते हुए टिप्पणी की थी कि पूर्व राज्यपाल भगत​ सिंह कोश्यारी द्वारा तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को विधानसभा में शक्ति परीक्षण के लिए बुलाना संविधान सम्मत नहीं था. अब शीर्ष अदालत के इस फैसले पर कोश्यारी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अपने फैसले का बचाव करते हुए न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, ‘ठाकरे के इस्तीफे के कारण मुझे मजबूरी में यह निर्णय लेना ही पड़ा. अगर कोई मेरे पास अपना इस्तीफा लेकर आता है, तो क्या मैं उससे कहूं कि आप इस्तीफा मत दीजिए?’

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में फैसला देते हुए टिप्पणी की थी कि ‘फ्लोर टेस्ट को किसी राजनीतिक दल के अंदरूनी विवाद या मतभेद को हल करने के लिए एक माध्यम के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है. न तो संविधान और न ही कानून राज्यपाल को राजनीतिक क्षेत्र में प्रवेश करने और अंत: पार्टी विवादों में भूमिका निभाने का अधिकार देता है.’ पत्रकारों द्वारा इस बारे में पूछे जाने पर महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा, ‘सर्वोच्च न्यायालय ने अपना फैसला दे दिया है. अब यह देखना आप लोगों का यह काम है कि अदालत का निर्णय सही है या गलत. यह विश्लेषकों का काम है, मेरा नहीं.’

Tags: Bhagat Singh Koshyari, Eknath Shinde, Supreme Court, Uddhav thackeray

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे