
हाइलाइट्स
गूगल ने फोटोज के लिए पेश किया नया मैजिक एडिटर
शुरुआत में ये फीचर पिक्सल डिवाइसेज को मिलेगा
ये नया फीचर AI की मदद से करेगा काम
नई दिल्ली. Google Photos में लगातार AI का यूज किया जा रहा है. ताकि यूजर्स को फोटोज को एडिट कर बेहतर बना सकें. कंपनी पहले भी Magic Eraser और करेक्टिव फोटो अनब्लर जैसे फीचर्स फोटोज में दे चुकी है. अब अब कंपनी ने और भी कॉम्प्लेक्स एडिटिंग के लिए Magic Editor फीचर को पेश किया है. ये भी AI की मदद से काम करेगा.
Google I/O डेवलपर कॉन्फ्रेंस के दौरान कंपनी ने इस नए फीचर की जानकारी दी है. गूगल ने कहा है कि मैजिक एडिटर एक एक्सपेरिमेंटल फीचर है. इसे इस साल के अंत तक जारी किया जाएगा. साथ ही कंपनी ने ये भी कहा है कि जरूरी नहीं है कि ये फीचर हर बार बेहतर तरीके से काम करेगा. इसे लगातार टेस्ट और यूजर फीडबैक के आधार पर बेहतर किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: भारत आया Google का AI चैटबॉट Bard, ChatGPT से है इतना अलग, जानें एक्सेस करने तरीका
फिलहाल ये साफ नहीं है कि कंपनी इस फीचर के लिए चार्ज करेगी या नहीं. ये Magic Editor फीचर गूगल वन सब्सक्रिप्शन का हिस्सा हो सकता है, जिस तरह मैजिर इरेजर को शामिल किया गया था. ये फीचर शुरुआत में चुनिंदा पिक्सल डिवाइस को ऑफर किया जा सकता है. हालांकि, अभी गूगल ने उन फोन्स के नाम नहीं बताए हैं.
नया फीचर ऐसे करेगा काम:
गूगल ने इस नए फीचर के लिए दो उदाहरण दिए हैं. ये नया मैजिक एडिटर फोटो को बेहतर बनाने के काम आएगा. एक उदाहरण में कंपनी ने एक महिला की तस्वीर दिखाई है, जिसके बैकग्राउंड में एक झरना है. इसमें महिला का हाथ थोड़ा आगे निकला होता है, जिसे एडिट कर ठीक पोजिशन पर लाया गया. साथ ही बैग स्ट्रैप को रिमूव भी करके दिखाया गया. इतना ही नहीं इमेज में कलर करेक्शन भी किया गया.
इसी तरह एक और उदाहरण में दिखाया है कि एक बच्चा गुब्बारे के साथ टेबल पर बैठा है. लेकिन, उसके गुब्बारे फ्रेम से बाहर है. इसमें बच्चे को टेबल और गुब्बारे समेत फ्रेम में सही पोजिशन पर लाया जाता है. जहां ये टेक्नोलॉजी गुब्बारे को क्रिएट करती है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Google, Google photos, Tech news, Tech News in hindi
FIRST PUBLISHED : May 11, 2023, 12:56 IST









