Dehradun News : राजधानी के युवाओं को आत्मनिर्भर बना रहा कौशल विकास मिशन, जानिए कौन ले सकता है फ्री ट्रेनिंग?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हिना आज़मी/देहरादून.अगर आप राजधानी देहरादून में रहते हैं, तो आप सरकार के प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के साथ-साथ उत्तराखंड वर्क फोर्स डेवलपमेंट प्रोजेक्ट , रोजगार से जुड़ा कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं और स्वावलंबन की दिशा में आगे जा सकते हैं. आर्थिक तंगी या फिर किसी कारणवश अपनी पढ़ाई को बीच में ही छोड़ देने वाले युवाओं के लिए यह एक रास्ता बन सकता है , जिसमें युवा ज्ञान, उन्नत प्रशिक्षण, योग्यता अनुभव और क्षमता के आधार पर विकास के पथ पर चलने के लिए अग्रसर होता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर के युवाओं में कौशल विकास के लिए प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें युवा और महिलाएं कम्प्यूटर, तकनीक, ऑटोमोबाइल, वित्त, कृषि आदि कई सेक्टर में प्रशिक्षण ले सकते है. इसके पहले ही साल 2013 में उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड कौशल मिशन की स्थापना की थी. कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के द्वारा ही देशभर में कई अभियान चलाए जाते हैं, जो युवाओं में कौशल विकास कर सकें और रोजगार के अवसर प्रदान कर सकें.

उत्तराखंड के कौशल विकास एवं रोजगार सचिव विजय कुमार यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि साल 2013 से राज्य के युवाओं को स्वावलंबन की ओर आगे बढ़ाने के लिए उत्तराखंड कौशल मिशन के तहत काम किया जा रहा है ताकि वह रोजगार की ओर बढ़ सके. लाभार्थी सीमा बताती हैं कि यहां महिलाओं समेत तमाम युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाता है. उन्होंने बताया कि कई तरह के प्रोग्राम और सेमिनार करवाए जाते हैं, जो स्किल डिवेलपमेंट के लिए जरूरी होते हैं. इसके अलावा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उन्हें आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए कई लोग यहां काउंसलिंग करने आते हैं.

आपके शहर से (देहरादून)

उत्तराखंड

उत्तराखंड

क्या है उत्तराखंड कौशल विकास मिशन?
उत्तराखंड के युवाओं वक्त की मांग के मुताबिक तैयार करने के लिए जरूरी था कि उनमें कौशल विकास और ज्ञान बढ़ाया जाए, ताकि उनकी योग्यता के अनुरूप उन्हें रोजगार मिल सके. इसलिए राज्य सरकार ने साल 2013 में उत्तराखंड कौशल विकास मिशन की स्थापना की गई, जिसका मुख्य उद्देश्य यही था कि युवाओं को वित्त, कृषि, श्रम, रोजगार, सूचना तकनीक, लघु और मध्यम उद्योगों की जानकारी और प्रशिक्षण दिया जा सके. उत्तराखंड कौशल विकास मिशन यानी यूपीएसडीएम ने यहीं से युवाओं में स्किलिंग, री-स्किलिंग और अपस्किलिंग पर काम करना शुरू कर दिया.
उत्तराखंड कौशल विकास मिशन द्वारा चलाई गई योजनाएं
उत्तराखंड वर्क फोर्स डेवलपमेंट प्रोजेक्ट यानी यूकेडब्ल्यूडीपी, यह विश्व बैंक द्वारा प्रायोजित परियोजना है. उत्तराखंड में अल्पकालिक प्रशिक्षण के माध्यम से श्रम बाजार से संबंधित कामगारों की संख्या बढ़ाना इसका मुख्य उद्देश्य है.
उद्यमशीलता और रोजगार से जुड़ा कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम (ईएलएसटीपी)
इसमें राज्य के युवाओं में उद्यमशीलता की भावना बढ़ाने के लिए उन्हें कृषि, पर्यटन व हॉस्पिटैलिटी की जानकारी देने का काम किया जाता है.
ट्रेनिंग लेने के लिए अभ्यर्थी की योग्यता

1- अभ्यर्थी की उम्र 15 वर्ष से 45 वर्ष हो.

2- उत्तराखंड का निवासी हो.

3- कोई भी बेरोजगार युवा या स्कूल/कॉलेज ड्रॉपआउट व्यक्ति हो.

4- उत्तराखंड का ही आधार कार्ड और बैंक खाता होना चाहिए. इन योग्यताओं के साथ अगर कोई अभ्यर्थी प्रशिक्षण लेता है तो उसे निशुल्क प्रशिक्षण, सर्टिफिकेट और प्लेसमेंट दी जाती है.

जरूरतमंद युवा कैसे विभाग में सम्पर्क करें-
उत्तराखंड कौशल विकास मिशन की योजनाओं की जानकारी के लिए आप उत्तराखंड कौशल विकास मिशन की आधिकारिक वेबसाइट www.uksdm.org पर आप जा सकते हैं. ज्यादा जानकारी के लिए आप इस नंबर 7536003331 पर कॉल कर सकते हैं.

Tags: Dehradun news, Uttarakhand news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें