पाकिस्तान के लिए जीता था वर्ल्ड कप, पर ट्रॉफी गुम कर दी थी, 5 साल का बैन झेला, जानें अब कहां चैंपियन कप्तान?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

पाकिस्तान के लिए वर्ल्ड कप जीतने वाला कप्तान 5 वनडे ही खेला
2017 में एक गलती के कारण लगा था 5 साल का कड़ा बैन

नई दिल्ली. 15 साल पूरे होने से 5 दिन पहले फर्स्ट क्लास डेब्यू किया और 4 साल बाद अपनी कप्तानी में पाकिस्तान को वर्ल्ड कप जिताया. इसके बावजूद पाकिस्तान के लिए 5 वनडे ही खेल पाया. ये कहानी है दाएं हाथ के बल्लेबाज खालिद लतीफ की. खालिद की कप्तानी में 2004 में पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को हराकर अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था. तब ये पहला मौका था, जब पाकिस्तान ने अंडर-19 का विश्व कप जीता था. हालांकि, पाकिस्तान ने विश्व कप की ट्रॉफी ही गुम कर दी थी.

इस ऐतिहासिक जीत के 4 साल बाद खालिद को पाकिस्तान की सीनियर टीम की तरफ से खेलने का मौका मिला. लेकिन, उनका वनडे करियर 5 मैच से आगे नहीं बढ़ पाया. आखिर ऐसा क्या हुआ कि खालिद अहमद के करियर पर ब्रेक लग गया. क्यों वो बहुत ज्यादा मैच नहीं खेल पाए और आज ये सितारा कप्तान क्या कर रहा है?

अंडर-19 विश्व कप की ट्रॉफी गुम हो गई थी

खालिद अहमद ने हाल ही में नादिर अली के पॉडकास्ट में अंडर-19 विश्व कप जीतने, पाकिस्तान टीम से बाहर होने और बैन से जुड़े तमाम मुद्दों पर खुलकर बात की. खालिद अहमद ने अंडर-19 विश्व कप की ट्रॉफी गुम होने की दिलचस्प वजह बताई. उन्होंने बताया, किसी को ये उम्मीद नहीं थी कि पाकिस्तान अंडर-19 विश्व कप जीतेगा. इस टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम हमारे यहां आई थी और उसने हमको हराया था. सारी बात उस पर ही हो रही थी. उसी बीच हमने विश्व कप जीत लिया तो फिर हमें लेकर बात शुरू हुई. लेकिन, जब हम ढाका से लौटे रहे थे तो दुबई में ट्रॉफी गुम हो गई थी. वर्ल्ड कप ही गुम हो गया था. सारा मीडिया खड़ा था, उसने पूछा कि ट्रॉफी कहां है. तब पता चला कि लगेज में ट्रॉफी कहीं मिस हो गई है. काफी मशक्कत के बाद 25 दिन बाद ट्रॉफी पाकिस्तान आई थी.

अंडर-19 विश्व कप जीतने के बावजूद खालिद को पाकिस्तान की तरफ से डेब्यू के लिए 4 साल का इंतजार करना पड़ा था और 2 साल के भीतर ही वो वनडे टीम से बाहर हो गए और फिर वापसी नहीं हो पाई. खालिद अहमद ने पाकिस्तान के लिए सिर्फ 5 वनडे ही खेले थे. इसके बाद 2010 में टी20 टीम से भी बाहर हुए और फिर कई साल बाद उनकी वापसी हुई. लेकिन 2016 के बाद से उन्होंने एक भी टी20 नहीं खेला.

कैरेबियाई खिलाड़ी छूटे पीछे, अफगानी क्रिकेटर टी20 में जीत की गारंटी, IPL में 4 खिलाड़ियों ने उड़ाई सबकी नींद

खालिद पर लगा था स्पॉट फिक्सिंग के कारण बैन
पाकिस्तान टीम से बाहर होने के बाद 2017 में खालिद लतीफ को एक और झटका लगा था. उन्हें 2017 में स्पॉट फिक्सिंग में शामिल पाए जाने की वजह से एंटी करप्शन ट्रिब्यूनल ने 5 साल के लिए बैन कर दिया था और उनपर एक लाख पाकिस्तानी रुपए का जुर्माना भी लगाया गया था. वो इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए खेले थे और उन पर पीसीबी के भ्रष्टाचार विरोधी कोड के तहत 6 बड़े उल्लंघनों का आरोप लगा था. जांच में वो दोषी पाए गए थे. इस बैन के बाद उनके पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट खेल पर भी रोक लग गई थी.

Tags: Cricket news, Pakistan, Pakistan cricket team

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें