भोपाल. मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले सरकार मंदसौर और नीमच जिले को बड़ा तोहफा देने जा रही है. मध्यप्रदेश में चीतों का नया ठिकाना अब कूनो के बाद गांधी सागर अभयारण्य होने जा रहा है. चीतों की मौत के बाद अब गांधी सागर बांध में शिफ्टिंग की तैयारी की जा रही है. चुनाव से पहले सरकार कूनो के बाद अब गांधी सागर को चीतों से गुलज़ार करने जा रही है.
वन मंत्री विजय शाह ने कहा शिफ्टिंग की तैयारी की जा रही है. चीतों की नौरादेही और गांधी सागर अभयारण्य में शिफ्टिंग की योजना है. गांधी सागर में शिफ्टिंग तैयारी पूरी हो चुकी है. गांधी सागर में शिफ्टिंग के लिए टेंडर हुआ है. आने वाले 6 महीनों के भीतर चीते गांधी सागर में शिफ्ट किए जाएंगे.
6 महीने के भीतर चीते कूनो से होंगे शिफ्ट
वन मंत्री विजय शाह ने न्यूज18 से कहा दक्षिण अफ्रीका से जब चीते मध्यप्रदेश लाए जा रहे थे तब वैज्ञानिक दृष्टि से कहा गया था कि चीते मध्यप्रदेश में सरवाइव नहीं कर पाएंगे. लेकिन मध्यप्रदेश में सर्ववाईवल रेट्स 100फीसदी है. चीतों की मौत जरूर हुई है लेकिन इसके साथ लगातार चीतों का जन्म भी हुआ है. चीतों की संख्या बढ़ने के साथ ही चीतों को अन्य अभयारण्य में शिफ्ट करने पर विचार चल रहा है.
आपके शहर से (भोपाल)

Bageshwar Dham: पं. धीरेंद्र शास्त्री को भाया यह स्थान…20 दिन के अंदर फिर आ रहे कथा करने

अब बेझिझक दें अवैध शराब और ड्रग्स बिक्री की सूचना…नोट करें यह नंबर, गुप्त रखी जाएगी पहचान

Ghughra Sandwich: गुजरात का फेमस घुघरा सैंडिवच करें ट्राई, एक बार खाएंगे तो बार-बार मांगेगे, आसान है रेसिपी

Bhopal : ATS और NIA की बड़ी कार्रवाई, किराना दुकान से संदिग्ध युवक गिरफ्तार | Latest News | Top News

Criminals | ये कैसी सनक?, चाकू से वार..प्रेमी का इंतकाम, इनकार पर हैवानियत | Top News | Latest News

Positive: अनोखी शर्त पर शादी कर किसान के बेटे ने कायम की मिसाल, कार्ड पर लिखा-एक कदम दहेज प्रथा के खिलाफ

Kehta Hai Voter : Jagdalpur में चुनाव को लेकर क्या है राय ?, कभी BJP का गढ़ थी जगदलपुर सीट | Latest

Bhopal : देर रात Heart Attack से पूर्व विधायक Ramesh Sharma का निधन, CM Shivraj ने जताया दुख | MP

Kondagaon : Nigam की लापरवाही से गर्मी में रहवासी परेशान, नहीं भर रहा Water Tank में पानी | Top News

Maharashtra political crisis : Supreme Court का बड़ा फैसला | Eknath Shinde | Uddhav Thackeray

Viral Video: कान्हा नेशनल पार्क में 3 शावकों के साथ नजर आई बाघिन, पर्यटकों का रास्ता रोक सड़क पर बैठी
तीन चीतों की मौत
कूनो में दो दिन पहले ही मादा चीता दक्षा की मौत हो गयी. वो दक्षिण अफ्रीका से लाई गई थी. उसे मेटिंग के लिए नर चीतों के बाड़े में छोड़ा गया था. वहां चीतों के हमले में वो मारी गयी. अब तक तीन चीतों की कूनो में मौत हो चुकी है. साशा नाम की मादा चीता की मौत किडनी में इंफेक्शन की वजह से हुई थी और दूसरे चीते उदय की मौत का कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई थी. इसलिए अब चीतों को कूनो से बाहर भी शिफ्ट करने की योजना बनायी जा रही है. टेंडर पर स्वीकृति मिलने के बाद ही अब गांधी सागर में चीतों को शिफ्ट करने की तैयारियां की जा रही. इसके बाद नौरादेही अभयारण्य को भी विकल्प के तौर पर रखा जा रहा है.
विदेश से लाए गए 20 चीते
मध्य प्रदेश के कूनो पालपुर में अब तक कुल 20 चीते लाए जा चुके हैं. पहली खेप में नामीबिया से 8 चीते लाए गए थे और फिर दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते लाए गए. पिछले साल 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर उनके हाथों नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को कूनो में छुड़वाया गया था. उसके बाद इसी साल 18 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से लाए गए 12 चीते यहां छोड़े गए. इनमें से 3 चीतों की मौत हो चुकी है औऱ 3 शावक पैदा भी हुए.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bhopal latest news, Wildlife Conservation in India, Wildlife news in hindi
FIRST PUBLISHED : May 11, 2023, 14:02 IST









