तहलका मचाने आया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, Ola S1 Pro से 30 हजार रुपये सस्ता, 300Km की धांसू रेंज!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिलेगी 300Km की रेंज.
23 मई को भारत में होगी लाॅन्च.
1.10 लाख रुपये हो सकती है कीमत.

Simple One Roll Out: बाजार में 23 मई को एक और इलेक्ट्रिक स्कूटर दस्तक देने जा रहा है. ये इसलिए भी खास है क्योंकि इसके स्पेसिफिकेशंस, रेंज और फीचर्स बाजार में पहले से मौजूद इलेक्ट्रिक स्कूटरों से कहीं ज्यादा हैं. माना जा रहा है कि इस स्कूटर के लॉन्च होने के साथ ही ओला एस 1 (Ola S1), Chetak, TVS iQube जैसे मंझे हुए खिलाड़ियों को कड़ी चुनौती देगा. स्कूटर का निर्माण बेंगलुरू स्थित कंपनी सिपल एनर्जी ने किया है और इसका नाम रखा गया है Simple One. कंपनी इसका निर्माण तमिलनाडु के शूलगिरी में ‌स्थित अपने प्लांट पर कर रही है.

कंपनी का दावा है कि Simple One भारत की सबसे ज्यादा रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है. इस वजह से इसे खरीदने वाले ग्राहकों को रेंज की चिंता नहीं सताएगी. कंपनी के मुताबिक, फुल चार्ज पर सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज 236 किलोमीटर है, जिसे एक एडिशनल बैटरी पैक की मदद से 300 किलोमीटर तक बढ़ाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: कार में बड़े काम का है ये बटन, लेकिन 99% लोग नहीं जानते इसका सही इस्तेमाल, दबाते ही दिखा देता है अपना जादू

Simple One महज 2.77 सेकेंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है. वहीं इसकी टॉप स्पीड 105 किलोमीटर प्रति घंटा है. कंपनी ने इस ई-स्कूटर में 4.8 kWh की लिथियम आयन बैटरी और 8.5KW के इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया है, जो 4.5 KW का पीक पॉवर आउटपुट और 72 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है.

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कॉम्बी ब्रेक सिस्टम के साथ डिस्क ब्रेक दिया गया है. कंपनी ने इसमें 30 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज दिया है. कंपनी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में फुल एलईडी लाइटिंग, टीएफटी टचस्क्रीन, बुलेटूथ कनेक्टिविटी, क्लाउड स्टोरेज समेत कई तरह के आधुनिक फीचर्स दे रही है.

यह भी पढ़ें: भट्टी जैसी गर्मी में भी तगड़ी कूलिंग देगा Car का AC! नहीं पड़ेगी मैकेनिक की जरूरत, बस फाॅलो करें ये टिप्स

सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4 राइडिंग मोड्स – ईको, राइड, डैश और सॉनिक मिलेंगे. मोड के अनुसार स्कूटर की परफॉरमेंस अलग-अलग होगी. इस स्कूटर में 12-इंच के अलॉय व्हील्स का इस्तेमाल किया गया है.

कंपनी ने पहले स्कूटर का खुलासा करते हुए इसकी कीमत 1.10 लाख रुपये से 1.45 लाख रुपये के बीच रखने की घोषणा की थी. हालांकि, उम्मीद है कि लॉन्च के समय कंपनी स्कूटर की कीमतों में बदलाव कर सकती है. सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से बुक किया जा सकता है.

Tags: Auto News, E-Vehicle, Electric Scooter, Electric Vehicles

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें