Bageshwar Dham: पं. धीरेंद्र शास्त्री को भाया यह स्थान…20 दिन के अंदर फिर आ रहे कथा करने

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अनुज गौतम/सागर:  बागेश्वर धाम के भक्तों के लिए अच्छी खबर है. सागर में एक बार फिर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा होने जा रही है. जिले के जैसीनगर में 20 से 22 मई तक कथा का आयोजन किया जाएगा. इसमें एक दिन का दिव्य दरबार भी लगेगा. बागेश्वर धाम के महंत की 20 दिन में सागर में यह दूसरी कथा होने जा रही है.

सागर के जैसीनगर में कथा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. 100 एकड़ में कथा स्थल तैयार किया जा रहा है, जिसमें तमाम प्रकार की व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं अब इस तथा के लिए कलेक्टर दीपक और एसपी अभिषेक तिवारी ने खुद मोर्चा संभाल लिया है.

डीएम और एसपी ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के साथ कथा स्थल का निरीक्षण किया, जिसमें मंत्री ने सबसे पहले गर्मी के मौसम को देखते हुए निर्देश दिए कि अत्यंत आवश्यक प्रबंध पेयजल का रहेगा, जिसके लिए कथा स्थल के चारों तरफ पार्किंग स्थल एवं भोजन स्थल पर टैंकर रखे जाएं, जिसमें शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाया जाए.

मंत्री ने कहा कि पानी के टैंकरों में टोटी लगाएं, जिससे पानी भरा जाएगा. इसी प्रकार चारों तरफ फायर ब्रिगेड की भी व्यवस्था रहे. साथ में कथा स्थल पर अस्थाई चिकित्सालय तैयार कराएं एवं डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, दवाएं, एंबुलेंस के साथ 24 घंटे उपलब्ध रहें. डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी पारियों में लगाएं.

कथा स्थल पर रहेंगी ये सुविधाएं
कथा स्थल के पास पुलिस का कंट्रोल रूम स्थापित होगा. साथ में कथा स्थल पर माइक, स्पीकर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. वहीं कथा स्थल के 5 किलोमीटर की परीधि में आने वाले कुएं, बावड़ियों पर फेंसिंग कराएं. कलेक्टर दीपक आर्य ने बताया कि कथा स्थल पर समस्त आवश्यक मूलभूत सुविधाएं आयोजन समिति के साथ मिलकर पूरी की जा रही हैं, जो भी आवश्यक होगा, उनको भी पूरा किया जाएगा. बताया कि पानी, चिकित्सा व्यवस्था का विशेष प्रबंध किया जाएगा.

ड्रोन से होगी निगरानी
पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि कथा स्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा एवं ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी. संपूर्ण कथा स्थल पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं. बताया कि पार्किंग स्थल पर पुलिस व्यवस्था रहेगी. उन्होंने निर्देश दिए कि कथा स्थल के चारों तरफ पार्किंग अलग-अलग बनाएं, जिसमें बाइक, ट्रैक्टर ट्राली, चार पहिया वाहन अलग-अलग पार्किंग में पार्क किए जा सकें.

Tags: Bageshwar Dham, Mp news, Sagar news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें