नाइजीरिया में फंसे भारतीय मजदूरों को लेकर विदेश मंत्रालय ने लिया संज्ञान, भारतीय दूतावास में किया संपर्क

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

सांसद से वीडियो कॉलिंग पर बात कर कंपनी में फंसे मजदूर रो पड़े.
मजदूरों ने बातचीत कर बयां किया कंपनी में फंसे लोगों का दर्द.
गोपालगंज के 17 मजदूर समेत यूपी- बिहार और झारखंड के फंसे हैं नागरिक

रिपोर्ट- गोविंद कुमार 

आपके शहर से (पटना)

गोपालगंज. नाइजीरिया में फंसे भारतीय नागरिकों के मामले में विदेश मंत्रालय (Ministry Of External Affairs) ने संज्ञान लिया है. भारतीय दूतावास ने नाइजीरिया की कंपनी और फंसे हुए मजदूरों से संपर्क किया है. गोपालगंज के सांसद डॉ आलोक कुमार सुमन (Alok Kumar Suman) ने इसकी जानकारी दी है. सांसद ने नाइजीरिया में फंसे मजदूरों से वीडियो कॉलिंग पर बात की और उन्हें जल्द ही विदेश मंत्रालय की मदद से स्वदेश लाने का भरोसा दिलाया.

सांसद से बात करते हुए कई मजदूरों ने नाइजीरिया में कंपनी के हालात को बयां करते हुए फफक-फफक कर रो पड़े थे. सांसद ने कहा कि भारतीय दूतावास ने मजदूरों से संपर्क किया है . उन्होंने कहा कि कंपनी में फंसे मजदूर डरे और सहमे हुए हैं.

बता दें कि नाइजीरिया के लोगाश में डैगोट रिफाइनरी केमी टेक कंपनी में काम करने गए गोपालगंज के 17 मजदूरों के साथ यूपी-बिहार,  झारखंड के 150 मजदूर फंसे हुए हैं. कंपनी की ओर से पिछले नौ महीने से तमाम भारतीय मजदूरों का वेतन बंद कर दिया है. पासपोर्ट भी रख लिया गया है. नाइजीरिया की कंपनी पर बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाते हुए मंत्रियों ने वीडियो संदेश न्यूज़-18 को भेजकर मदद की गुहार लगाई थी. खबर चलने के बाद विदेश मंत्रालय ने मामले को संज्ञान में लिया और अब मजदूरों को वापस स्वदेश बुलाने के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है.

आरोप है कि यहां कंपनी के द्वारा पिछले 9 माह से वेतन नहीं दिया जा रहा है. कंपनी ने इन मजदूरों का पासपोर्ट भी जब्त कर रखा है, जिससे चाह कर भी इंडिया नहीं लौट पा रहे हैं. नाइजीरिया में फंसे लोगों के लोगों में गोपालगंज के जगीरी टोला निवासी भेष नारायण सिंह, संतोष कुमार, राम विलास साह, इदरीश अंसारी, दीपक राय, उपेंद्र प्रसाद, कन्हैया शर्मा, गुप्ता कालीलाल, तारकेश्वर राय, छोटेलाल चौधरी, मजीद अली आदि शामिल हैं. वहीं, सीवान के ब्यास यादव व मुन्ना कुमार शामिल हैं.

Tags: Bihar News, Gopalganj news, Migrant laborers

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें