60 साल पहले हुआ था ‘इंडियन आइडल’ जैसा कॉम्पिटिशन, विनोद मेहरा को मिली शिकस्त, विजेता ने 15 हिट फिल्म देकर बनाया रिकॉर्ड

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. बॉलीवुड वो इंडस्ट्री है, जहां कोई या तो रातोंरात स्टार बन जाता है या कोई लाख कोशिशों के बाद भी इंडस्ट्री में पैर नहीं जमा पाता. किसी को यहां के रास्ते खुले मिलते हैं और कुछ यहां अपने रास्तों की तलाश खुद करते हैं. आज के जमाने में बच्चों के पास वो सुविधाएं, संसाधन और पर्याप्त मौके हैं, लेकिन पहले के दौर में लोगों के पास न सुविधाएं थीं और न ही मौके. पुराने दौर में सपनों को साकार करने के लिए कई नौजवान माया नगरी पहुंचे थे, लेकिन कुछ लोगों को मौका मिल पाता था और कुछ मौके की तलाश में मायूस होकर लौट जाते थे.

क्या आप जानते  हैं कि 60 के दशक में भी ‘इंडियन आइडल’ जैसा एक कॉम्पिटिशन हुआ था, जिसमें अपनी किस्मत का आजमाने के लिए हजारों युवा पहुंचे थे. लेनिक उन सबको पछाड़कर एक नौजवान युवा ने इस प्रतियोगिता को न सिर्फ जीता बल्कि  15 हिट फिल्म देकर बॉलीवुड का पहला सुपरस्टार भी बन गया. हम बात कर रहे जतिन खन्ना की. नहीं पहचाना? जतिन खन्ना यानी राजेश खन्ना की.

कंटेस्टेंट्स का इनाम था खास
टैलेंट हंट के उन 10 हजार से ज्यादा युवाओं में सुभाष घई, धीरज कुमार, राजेश खन्ना और विनोद मेहरा का नाम भी शामिल था. 10 हजार से ज्यादा लोगों में सिर्फ 8 लोगों को चुना जाना था. इस 8 लोगों में राजेश खन्ना और विनोद मेहरा शामिल थे. टैलेंट हंट में जीतने वाले कंटेस्टेंट्स को इनाम के तौर पर इन सभी मेकर्स के साथ एक-एक फिल्म करने का काम और अलग से 12 फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट मिलना था.

सिर्फ एक प्वाइंट से विनोद मेहरा को हराया
अपने करियर के शुरुआती दौर में रंगमंच से जुड़ना उनके काम आया और अपने डायलॉग्स से सभी का दिल जीत लिया. राजेश खन्ना ने विनोद मेहरा को शिकस्त दी थी. इस प्रतियोगिता का अंतिम परिणाम सामने आया तो पता चला कि विनोद मेहरा, राजेश खन्ना से सिर्फ एक प्वाइंट से हार गए थे.

फिल्ममेकर्स का फैसला जब साबित हुआ सही
आने वाले दिनों में साबित भी किया कि तमाम फिल्ममेकर्स का फैसला गलत नहीं है. राजेश ने बॉलीवुड के सभी दिग्गज फिल्ममेकर्स के साथ का किया और स्टारडम के हाईएस्ट लेवेल पर पहुंचे और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

पहली फ्लॉप फिल्म फिर दी लगातार 15 हिट
राजेश की पहली प्रदर्शित फिल्म का नाम ‘आखिरी खत’ है, जो 1966 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को 40वें ऑस्कर अवॉर्ड के बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के तहत एंट्री मिली थी, लेकिन फिल्म नॉमिनेशन राउंड से बाहर हो गई थी. हालांकि, राजेश खन्ना की पहली फिल्म फ्लॉप रही. 1967 में उनकी दूसरी फिल्म राज रिलीज हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की. फिल्म का बजट 65 लाख था, जिसने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ का कलेक्शन किया था. 1969 में रिलीज हुई ‘आराधना’ और ‘दो रास्ते’ की सफलता के बाद राजेश खन्ना सीधे शिखर पर जा बैठे.

” isDesktop=”true” id=”6148643″ >

राजेश खन्ना जैसी लोकप्रियता किसी दूसरे स्टार को नहीं हुई हासिल
राजेश खन्ना को सुपरस्टार घोषित कर दिया गया और लोगों के बीच उन्हें अपार लोकप्रियता हासिल हुई. सुपरस्टार के सिंहासन पर राजेश खन्ना भले ही कम समय के लिए विराजमान रहे, लेकिन ये माना जाता है कि वैसी लोकप्रियता किसी को हासिल नहीं हुई जो राजेश को हासिल हुई थी.

Tags: Entertainment Special, Rajesh khanna

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें