Thursday Ka Rashifal: मिश्रित फलदायी है आज का दिन, प्रणय संबंधों में सफलता संभव, पढ़ें आज का राशिफल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 11 May 2023)

आज आप घर की बातों पर अधिक ही ध्यान देंगे. परिजनों के साथ बैठकर महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे. घर के इंटीरियर पर आप धन खर्च कर सकते हैं. आज आपको अपने काम में संतोष का अनुभव होगा. मित्रों से आपको सम्मान मिल सकता है. माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. हर काम उत्साह से पूरा करें.

वृष राशिफल (Vrishabh Rashifal, 11 May 2023)

आज नए काम की प्रेरणा मिलेगी. किसी धार्मिक स्थल की यात्रा से आपका मन भक्तिमय हो जाएगा. लंबे प्रवास की योजना बनाएंगे. दूर के रिश्तेदारों या दोस्तों से शुभ समाचार मिलेंगे. परेदश जाने की संभावनाएं बनेंगी. व्यापार में आर्थिक लाभ हो सकता है. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. घर-परिवार में अच्छा वातावरण बना रहेगा.

मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 11 May 2023)

आज का दिन प्रतिकूल है, अतः आज आप हर काम सावधानी से करें. आज किसी नए काम का आरंभ न करें. गुस्से के कारण कुछ अनिष्ट न हो, इसका खास ध्यान रखें. रोगी कोई नया इलाज या शल्य चिकित्सा आज न करवाएं. अपने व्यवहार पर संयम रखने की कोशिश करें. अधिक खर्च होने से हाथ तंग रह सकता है. घर या ऑफिस में वाणी पर संयम रखने से झगड़ा या विवाद टाल सकेंगे. किसी कारण समय पर खाना नहीं मिलेगा. ईश्वर की आराधना से शांति मिलेगी.

कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 11 May 2023)

आज का संपूर्ण दिन आनंद-प्रमोद तथा मनोरंजन से भरा हुआ रहेगा. मित्रों से रोचक भेंट होगी. आनंद-प्रमोद के साधन, वस्त्र इत्यादि की खरीद हो सकती है. प्रणय संबंधों में सफलता मिल सकती है. उत्तम भोजन, वाहन-सुख के योग हैं. प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. व्यापार के क्षेत्र में भी लाभदायी दिन रहेगा. तंदुरस्ती अच्छी रहेगी.

सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 11 May 2023)

आज का दिन औसत रहने वाला है. घर में शांति का वातावरण रहेगा. दफ्तर में सहकर्मियों से कम सहयोग मिलेगा. दैनिक कामों में कुछ रुकावटें आएंगी. शत्रुओं तथा विरोधियों की वजह से परेशानी होगी. उच्च अधिकारियों के साथ विवाद टालें. महिलाओं को मायके की चिंता रह सकती है. आप में आज उदासीनता रहेगी. इससे किसी काम में मन नहीं लगेगा. स्वास्थ्य साधारण रहेगा. खूब परिश्रम के बाद भी आज सफलता कम ही मिलेगी.

कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 11 May 2023)

आज आप संतान को लेकर चिंतित रहेंगे. मन विचलित रह सकता है. पेट से संबंधित कोई बीमारी या दर्द रह सकता है. विद्यार्थियों को आज दिक्कत आएगी. आकस्मिक खर्च की संभावनाएं हैं. बातचीत में तार्किक एवं बौद्घिक चर्चा से दूर रहें. प्रियजनों से मिलाप होगा. शेयर-सट्टे में सावधान रहें.

तुला राशिफल (Tula Rashifal, 11 May 2023)

आज के दिन आप मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे. आज आप कुछ अधिक ही भावुक रहेंगे. मन में उठ रहे विचारों के कारण कुछ परेशान रह सकते हैं. माता तथा स्त्री के विषय में चिंता सताएगी. प्रवास के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है. नींद पूरी नहीं होने से आपको चिंता रहेगी. पारिवारिक एवं जमीन-जायदाद के मामलों में सावधानी बरतें.

वृश्चिक राशिफल (vrishchika Rashifal, 11 May 2023)

आज पूरे दिन आप प्रसन्न रहेंगे. किसी नए काम की शुरुआत कर पाएंगे. साथियों से सुख एवं आनंद की प्राप्ति होगी. मित्रों औक स्वजनों से भेंट हो सकती है. किसी भी काम में आज आपको सफलता मिलेगी. आर्थिक लाभ एवं भाग्यवृद्धि के योग हैं. भाई-बहनों से लाभ होगा. विरोधियों के समक्ष विजय मिलेगी. स्नेही संबंध बनेंगे. छोटे यात्रा की संभावनाएं हैं.

धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 11 May 2023)

आप का दिन मिश्रित फलदायी है. असमंजस के कारण निर्णय लेना कठिन होगा. मन में चिंता रहेगी. परिजनों के साथ मनमुटाव न हो, इसका ध्यान रखें. काम में अपेक्षित सफलता नहीं मिलने से निराशा होगी. काम का भार भी बढ़ सकता है. अनावश्यक धन खर्च होगा.

मकर राशिफल (Makar, Rashifal, 11 May 2023)

आज आपका प्रत्येक काम सरलता से पूरा होगा. नौकरी और व्यापार के लिए किए प्रयासों से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. पदोन्नति के योग हैं. गृहस्थ जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा. आज चोट लगने की आशंका है. वाहन आदि के उपयोग में ध्यान रखें. मित्रों, स्नेहीजनों के साथ मुलाकात सुखद होगी. मानसिक शांति रहेगी.

कुंभ राशिफल (Kumbh, Rashifal, 11 May 2023)

धन के लेन-देन और जमीन-जायदाद के सौदों में आज बहुत ध्यान रखने की जरूरत है. मानसिक रूप से आज एकाग्र बने रहेंगे. खर्च की मात्रा अधिक होगा. स्वास्थ्य के विषय में ध्यान रखें. पूंजी निवेश अनुचित स्थान पर न हो, इसका ध्यान रखें. आपकी बातों से स्वजन सहमत नहीं होंगे. दूसरों की बातों में हस्तक्षेप ना करें, क्योंकि इससे आपको नुकसान हो सकता है. कन्फ्यूजन से बचकर रहें. क्रोध पर संयम रखें.

मीन राशिफल (Meen, Rashifal, 11 May 2023)

आज मित्रों से आपको लाभ होगा और उनके पीछे धन खर्च भी होगा. सामाजिक कामों में अधिक रुचि रहेगी. बड़ों और मित्रों से कोई नए व्यवहार बन सकते हैं. किसी रमणीय स्थल पर जाने का आयोजन होगा. नए मित्र बनेंगे. ऐसे लोगों से संपर्क होगा, जो कि भविष्य में आपके लिए लाभदाय होंगे. घर से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं. संतान से लाभ होगा. आकस्मिक धन लाभ के योग हैं. दूर के रिश्तेदारों से बातचीत होगी.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें